Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी संकट के बीच नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने के लिए मांगा समय, सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा
Nitish Kumar Photo Credits: Twitter

Bihar Political Crisis: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सियासी संकट के बीच आज पहले पहर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. रिपोर्टों में कहा गया है कि भाजपा के समर्थन से शाम तक राज्य में नई सरकार बनेगी. बता दें की नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज सुबह 10 बजे जेडीयू विधायकों की बैठक होगी. बीजेपी विधायकों और सांसदों की बैठक भी सुबह दस बजे होगी. देर रात बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर से राजभवन में मुलाकात की. नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

देखें ट्वीट: