Bihar Hooch Tragedy: बिहार के मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, दो की आंखों की रोशनी गई
Dead Body - FB

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब पीने से फिर दो लोगों  की जान गई है.  घटना मुजफ्फरपुर  जिले की  है. शराब पीने से दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. वहीं दो लोगों की आंखों की रोशनी गई है. मामले में  एसपी अभिषेक दीक्षित ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली है कि दो लोगों की शराब पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी. जिसके बाद उनकी मौत हो गई. प्रथम दृष्टया पूछताछ में बताया गया है कि उन दोनों ने देशी शराब पी थी. मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल जांच जारी है. बताना चाहेंगे कोई बिहार में जहरीली शराब पीने से जाने गंवाने को लेकर यह पहली घटना नहीं है.

Video: