देश

बिहार: नाबालिग लड़की की 4 लोगों ने की गैंगरेप की कोशिश, नाकामयाब होने पर गुस्से में मारी गोली

रोहतास जिले के राजपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक दलित नाबालिग लड़की को बदमाशों ने गोली मार दी. दरअसल 4 बदमाशों ने मिलकर रविवार 15 दिसंबर के दिन लड़की का गैंगरेप करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह लड़की उनके चंगुल से बच गई.

बिहार: नाबालिग लड़की की 4 लोगों ने की गैंगरेप की कोशिश, नाकामयाब होने पर गुस्से में मारी गोली
रोहतास जांच अधिकारी, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

बिहार: रोहतास जिले के राजपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक दलित नाबालिग लड़की को बदमाशों ने गोली मार दी. दरअसल 4 बदमाशों ने मिलकर रविवार 15 दिसंबर के दिन लड़की का गैंगरेप करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह लड़की उनके चंगुल से बच गई, जिसके बाद गैंगरेप में नाकाम होने के बाद कुछ लोगों ने मंगलवार 17 दिसंबर को लड़की को कथित रूप से चार युवकों के कुछ सहयोगियों द्वारा गोली मार दी गई. लड़की को गोली तब मारी गई जब वो भोर में अपनी दादी के साथ शौच के लिए खेत में जा रही थी. स्थानीय पुलिस ने बताया कि, "चार हमलावरों को रविवार को ही गिरफ्तार किया गया था," घायल लड़की को जमुहार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया है.

रविवार को हुए गैंगरेप के प्रयास के बाद लड़की के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई थी, जिसके बावजूद नाबालिग लड़की को गोली मार दी गई. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अगले दिन एक आरोपी के घर को आग लगा दी थी. “लड़की के पिता ने तीन लोगों का नाम लिया है. हालांकि, गोलीबारी की घटना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, ”एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा. खबरों के अनुसार चार युवकों द्वारा बलात्कार के प्रयास और दलित समुदाय के लोगों के आरोपियों के घरों पर हमला करने और प्रदर्शन के बाद गांव में तनाव की स्तिथि पैदा हो गई.

देखें ट्वीट:

 स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए रोहतास के एसपी टीम लेकर गांव पहुंचे. "सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उसी दिन लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया. पुलिस ने सोमवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अदालत में उसका बयान भी दर्ज किया.

यह भी पढ़ें: बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, स्कूल से घर लौट रही छात्रा को 3 दरिंदों ने बनाया अपनी हवस का शिकार

रविवार की घटना के बाद कई मजिस्ट्रेट और बिक्रमगंज डीएसपी राज कुमार के नेतृत्व में तीन पड़ोसी पुलिस स्टेशनों के सशस्त्र पुलिस कर्मी गांव में डेरा डाले हुए थे. हालांकि, डीएसपी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस एहतियात के तौर पर गांव में ही डेरा डाले हुए है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).