Greater Noida Crime: कैश कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लुट में पुलिस का बड़ा खुलासा; खुद संतोष कुमार ने ही अपने दोस्तों के साथ की थी लुटने की प्लानिंग -Video
पिछले हफ्ते ग्रेटर नोएडा के इलाकें में एक कैश कलेक्शन एजेंट संतोष कुमार से बाइकसवारों ने लुट की थी और उससे करीब 9 लाख रुपये लुट लिए थे, लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है.
पिछले हफ्ते ग्रेटर नोएडा के इलाकें में एक कैश कलेक्शन एजेंट संतोष कुमार से बाइकसवारों ने लुट की थी और उससे करीब 9 लाख रुपये लुट लिए थे, लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है. इस पूरी लुट को कैश एजेंट और उसके दोस्तों ने प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था. पुलिस ने इसमें यह देखा की यह पूरी प्लानिंग संतोष ने ही की थी. इस मामले में पुलिस ने एजेंट समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही लुटे गए 9 लाख रुपये भी बरामद कर लिए है. अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए है.
जब यह लुट हुई तो पुलिस ने इस पुरे मामले की गहन जांच शुरू की और इस घटना का क्राइम सीन भी क्रिएट किया और सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की गई तो पुलिस को पता चला की संतोष झूठ बोल रहा है. इसके बाद जब पुलिस रुपये बरामद करने गई तो पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई. जिसमे एक आरोपी को गोली भी लगी. यह भी पढ़े :मुंबई के मीरा रोड में क्रिकेट खेलते समय ज़मीन पर गिरा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत, देखें वीडियो
देखें वीडियो :
#WATCH 31 मई को एक बाइक सवार कैश कलेक्शन एजेंट संतोष से लूट की गई थी। इसके बाद फायरिंग करके आरोपी फरार हो गए थे। मामले में जांच में पता चला कि कैश कलेक्शन एजेंट संतोष ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। संतोष का अपने मालिक से अनबन चल रही थी। पूरा पैसा बरामद कर… pic.twitter.com/qb5kFB56oY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2024
इस पूरे मामले में ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने जानकारी देते हुए बताया की ,' कैश एजेंट से दो बाइकसवार ने कैश लूटा था और फायरिंग करके वो लोग फरार हुए थे. इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया गया था. उन्होंने बताया की इसमें एक मुठभेड़ भी हुई है. यह चार दोस्तों का बनाया हुआ प्लान था. डीसीपी ने आगे बताया की ,' इनपर कुछ कर्ज था और मालिक के साथ भी संतोष की अनबन थी. इसलिए इन्होने लूट की योजना बनाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2024 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

