Bhayander Food Poisoning: मुंबई से सटे भायंदर में विषाक्त भोजन खाने से 3 साल की बच्ची की मौत, 4 लोग बीमार पड़े
मुंबई से सटे भायंदर में एक परिवार के लिए शनिवार रात का खाना जानलेवा साबित हुआ. विषाक्त भोजन खाने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई और चार अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Bhayander Food Poisoning: मुंबई से सटे भायंदर में एक परिवार के लिए शनिवार रात का खाना जानलेवा साबित हुआ. विषाक्त भोजन खाने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई और चार अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा हैं. भायंदर पुलिस स्टेशन (Bhayander Police Station) के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र कांबले ने बताया कि बच्ची के पिता ने बाजार से चिकन खरीदा था, जिसे घर पर पकाया गया और उबले अंडे, चावल और वड़ा पाव के साथ खाया गया.
3 साल की बच्ची की मौत
वरिष्ठ निरीक्षक कांबले के अनुसार खाना खाने के बाद, परिवार के पत्नी, तीन बेटियों और साले को उल्टी, मतली और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. सभी की तबियत बिगड़ने पर तीन साल की बच्ची की कुछ समय बाद मौत हो गई. वहीं, अन्य चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फूड पॉइजनिंग को मौत का संदिग्ध कारण बताया गया है. यह भी पढ़े; Lucknow Food Poisoning Case: लखनऊ पुनर्वास केंद्र में दो बच्चों की मौत, 12 से अधिक की तबीयत बिगड़ी
खाने के नमूनों की जांच
बच्ची की मौत और परिवार के लोगों की तबियत बिगड़ने के बाद पुलिस ने परिवार के घर से खाने के नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें टेस्ट के लिए भेज दिया है. मीडिया से बातचीत में कांबले ने कहा, "इस समय हमें चिकन से जहर की आशंका नहीं है. कारण कुछ और हो सकता है, जो टेस्ट रिपोर्ट (Chemical Analysis Report) से स्पष्ट होगा.
आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज
इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी कांबले ने बताया कि सटीक कारण जानने के लिए टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2025 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

