Bharat Bandh Today: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारत बंद के चलते रेलवे ट्रैक ब्लॉक, केरल सहित कई जगहों पर ट्रेड यूनियनों का सड़कों पर प्रदर्शन जारी

भारत में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार के फैसलों को लेकर घमासान जारी है. आज ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद (Bharat Bandh Today) की घोषणा की है. पश्चिम बंगाल (West Bengal), ओडिशा (Odisha) और केरल (Kerala) से विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें भी सामने आयी है. बंगाल में के कोलकाता में नए श्रम और कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल के दौरान लेफ्ट ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन जारी है.

भारत बंद प्रदर्शन (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 26 नवंबर. भारत में एक तरफ कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreaks) महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार के फैसलों को लेकर घमासान जारी है. आज ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद (Bharat Bandh Today) की घोषणा की है. पश्चिम बंगाल (West Bengal), ओडिशा (Odisha) और केरल (Kerala) से विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें भी सामने आयी है. बंगाल में के कोलकाता में नए श्रम और कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल के दौरान लेफ्ट ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन जारी है. साथ ही लेफ्ट ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया. जिससे यातायात पर असर पड़ा है.

वहीं भारत बंद के बीच बंगाल की ममता सरकार ने सरकारी अधिकारियों के लिए आज दफ्तर में आना अनिवार्य किया है. जिससे ट्रेन यूनियनों द्वारा बुलाया गया भारत बंद कामयाब न हो सके. टीएमसी सरकार ने सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोगों को कहा है कि जो भी आज एब्सेंट होगा उसे ड्यूटी से अनधिकृत अनुपस्थिति करार दिया जाएगा. यह भी पढ़ें-Bharat Bandh Today: श्रमिक संगठनों का भारत बंद आज, पश्चिम बंगाल में लेफ्ट ट्रेड यूनियन ने बेलघरिया में रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक

बंगाल में ट्रेन यूनियन ने रेलवे ट्रैक किया ब्लॉक, देखें तस्वीरें-

ओडिशा के भुवनेश्वर में यूनियन ने सडकों पर किया विरोध प्रदर्शन, देखें तस्वीरें-

केंद्र के फैसले के खिलाफ लेफ्ट का हल्ला बोल, देखें तस्वीरें -

केरल में बंद का असर, बस सेवा हुई प्रभावित, देखें तस्वीरें-

उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार के नए श्रमिक कानून का विरोध 10 केंद्रीय मजदुर यूनियनों द्वारा हो रहा है. जिसके चलते आज भारत बंद बुलाया गया है. बंद का असर केरल में साफ दिख रहा है. सूबे में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें