Bhagat Singh Jayanti 2022: भगत सिंह की 115वीं जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें किया याद, भारत के लिए उनके विजन को साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई
PM Narendra Modi (Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज शहीद भगत सिंह (Bhagat Singh Jayanti 2022) को उनकी 115वीं जयंती पर याद किया. उनका जन्म 28 सितंबर, 1907 को ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था. उनका केवल एक ही उद्देश्य था, देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त करना. इस अवसर पर, पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं शहीद भगत सिंह जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं. उनका साहस हमें बहुत प्रेरित करता है. हम अपने राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं."

देखें पोस्ट: