Ayodhya: अयोध्या पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण, यूपी सरकार के मंत्रियों ने किया स्वागत
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या बुधवार को एक बार फिर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षण की साक्षी बनी, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचीं. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.
अयोध्या, 8 अक्टूबर : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) बुधवार को एक बार फिर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षण की साक्षी बनी, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अपनी दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचीं. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.
पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों और पुष्पवर्षा के बीच उनका स्वागत हुआ, जिससे अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक आत्मा स्पंदित हो उठी. एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्मला सीतारमण का काफिला सिविल लाइन्स स्थित होटल रेडिशन पहुंचा. वहां थोड़े विश्राम के बाद वह अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने रवाना हुईं. उनका यह दौरा टेढ़ी बाजार स्थित बृहस्पति कुंड में आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक आयोजन के लिए है. यह भी पढ़ें : सार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर बोले आकाश अंबानी, हम भाग्यशाली हैं कि हमें उनके जैसा नेता मिला
इस कार्यक्रम में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संयुक्त रूप से दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों- संत त्यागराज स्वामीगल, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि की मूर्तियों का अनावरण करेंगी. बृहस्पति कुंड परिसर में स्थापित की गई ये मूर्तियां भारतीय संगीत, भक्ति और कला परंपरा का जीवंत प्रतीक हैं.
इन संत संगीतज्ञों ने भक्ति संगीत को भारतीय संस्कृति का आत्मस्वर बनाया. अब इनकी मूर्तियों का अयोध्या की पावन भूमि पर स्थापित होना उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक एकता का अनोखा उदाहरण माना जा रहा है. वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री बृहस्पति कुंड में प्रमुख दक्षिण भारतीय संतों की मूर्ति का अनावरण करेंगे. मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के पश्चात दोनों द्वारा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र लॉन राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा.
इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, संत-महंत और सांस्कृतिक जगत से जुड़ी हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी. अयोध्या में आयोजित यह समारोह केवल कला और संगीत का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एकात्म भावना का प्रतीक बनने जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2025 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

