देश

Atiq-Ashraf Murder: अतीक और अशरफ को मारने वाले हमलावरों का पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा, फेमस होने के लिए की हत्या (Video)

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या मामले में प्रयागराज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. तीनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302 और 307 में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि फेमस होने के लिए दोनों की हत्या की

Atiq-Ashraf Murder: अतीक और अशरफ को मारने वाले हमलावरों का पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा, फेमस होने के लिए की हत्या (Video)
अतीक अहमद (Photo Credits ANI)

Atiq-Ashraf Murder: गैंगेस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में यूपी के प्रयागराज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. तीनों आरोपियों लवलेश, अरुण और मोहित उर्फ सनी पर आईपीसी की धारा 302 और 307 में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के पूछताछ में तीनों आरोपियों ने राज्य में अपना नाम कमाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस पूछताछ पता चला है कि तीनों आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ गैंग का सफाया करना चाहते थे ताकि राज्य में उनका नाम हो और आगे इसका उन्हें फायदा दो.

बता दें कि गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हमलावर उत्तर प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं. लवलेश तिवारी बांदा, सनी सिंह हमीरपुर और अरुण मौर्य कासगंज का रहने वाला है. हैरानी की बात यह है कि तीनों के परिजनों ने हमलावरों से संबंधों से इनकार किया है और कहा है कि वे घटना से बहुत पहले ही अपने घरों को छोड़ चुके हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).