देश

आंध्र प्रदेश: बाढ़ के कारण पुल पार करते समय 2 यात्रियो सहित नदी में बह गई कार, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से बाढ़ के कारण नदी में एक कार के बह जाने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि राज्य के अनंतपुर जिले में पुल पार करते समय दो यात्रियों समेत एक कार नदी में बह गई. इस दौरान युवकों ने कार से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के आगे उनकी एक न चली और देखते ही देखते कार नदी में बहने लगी.

आंध्र प्रदेश: बाढ़ के कारण पुल पार करते समय 2 यात्रियो सहित नदी में बह गई कार, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
पुल पार करते समय नदी में बह गई कार (Photo Credits: ANI)

अनंतपुर: असम (Assam) और बिहार (Bihar) समेत देश के कई हिस्सों में बाढ़ (Floods) से कोहराम मचा हुआ है. कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से जूझ रहे लोग अब बाढ़ के प्रकोप (Flood) को झेलने के लिए मजबूर हैं. बाढ़ के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और जानवर भी इससे प्रभावित हुए हैं. इसी बीच आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के अनंतपुर (Anantapur) से बाढ़ के कारण नदी में एक कार के बह जाने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि राज्य के अनंतपुर जिले में पुल पार करते समय दो यात्रियों समेत एक कार नदी (Car Washed Away In River) में बह गई. इस दौरान युवकों ने कार से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के आगे उनकी एक न चली और देखते ही देखते कार नदी में बहने लगी.

न्यजू एजेंसी एएनआई ने इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक कार तेज बहाव के बीच आकर फंस जाती है. कार सवार दो लोग लोग पुल को पार करने की कोशिश करते हैं, फिर तेज बहाव के बीच वो कार से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन कार तेज बहाव के चलते नदी की तरफ मुड़ जाती है और कार सवार दो युवकों के साथ कार नदी में बहने लगती है. घटना के वीडियो को देख आप भी हैरान रह जाएंगे.

देखें वीडियो-

बताया जा रहा है कि कार बाढ़ के पानी में डूबी नहीं और कार को बहती हुई कार को नदी में रुकते देख मौके पर मौजूद लोग उन दोनों युवकों को बचाने की कोशिश में जुट गए. स्थानीय लोगों की मदद से नदी में कार के साथ बह रहे युवकों की जान बाल-बाल बच गई और उन्हें किसी तरह कार से बाहर निकालकर तट पर लाया गया. यह भी पढ़ें: असम: काजीरंगा नेशनल पार्क और बोकाहाट टाइगर रिजर्व में बाढ़ से मची तबाही, 14 गैंडों समेत 129 जानवरों की मौत

गौरतलब है कि इसी तरह की एक अन्य घटना में एक बस भी पुल पर तकनीकी कारणों से फंस गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने लॉरी की मदद से रस्सी बांधकर किसी तरह बस को बाहर निकाला और तब जाकर बस में सवार लोगों ने राहत की सांस ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).