Video: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अनियंत्रित ट्रक सीधे नहर में जा गिरा, लोगों ने बचाई ड्राइवर की जान, वीडियो आया सामने
Credit-(X ,@News1IndiaTweet)

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश: रविवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक हादसा सामने आया है. जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक नहर में घुस गया. इस घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक को नहर से बाहर निकाला. घटना पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र की बताई जा रही है. ट्रक पर से चालक का नियंत्रण छुट गया और ट्रक सीधे जाकर हरदोई ब्रांच नहर में घुस गया. इस घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से ड्राइवर को नहर के बाहर निकाला. इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और ट्रक को निकालने का प्रयास जारी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Pilibhit Accident: यूपी के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत; 6 की हालत गंभीर (Watch Video)

पीलीभीत में नहर में जा गिरा ट्रक