Pilibhit Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा थाना न्यूरिया के टनकपुर हाइवे के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. कार में 11 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से लौट रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे की जांच जारी है.
यूपी के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई,टकराने के बाद खाई में जा गिरी कार
कार में सवार थे 11 लोग,5 की मौत 6 लोग गंभीर रुप से घायल
घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
सभी लोग उत्तराखंड के रहने वाले
थाना न्यूरिया के न्यूरिया कस्बे का मामला।#pilibhit@pilibhitpolice pic.twitter.com/yw0LQgAhBT
— News 24 Bharat || न्यूज़ 24 भारत (@News24Bharattv) December 6, 2024












QuickLY