अमृतसर रेल हादसे के बाद इस रूट पर कई ट्रेनें हुई रद्द, मदद के लिए रेलवे ने जारी किए ये हेल्पलाइन नंबर
- अहमदाबाद-अजमेर एक्सप्रेस (19411) को 20 और 21 अक्टूबर को रद्द किया गया है.
- अजमेर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19412) 21 और 22 अक्टूबर के लिए रद्द कर दी गई है.
- मेहसाणा-अबू रोड़ (79437) ट्रेन को 20-21 अक्टूबर के लिए पालनपुर-अबु रोड के बीच आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है.
- अबू रोड-मेहसाणा एक्सप्रेस (79438) को 20-21 अक्टूबर को अबू रोड और पालनपुर के बीच में आंशिक रूप से रद्द किया गया है.
- जोधपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (54803) को 20-21 अक्टूबर को अबू रोड़ और अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द किया गया है.
- अहमदाबाद-जोधपुर एक्सप्रेस (54804) को 20-21 अक्टूबर को अहमदाबाद और अबू रोड़ के बीच आंशिक रूप से रद्द किया गया है. यह भी पढ़ें: अमृतसर: PM मोदी ने रेल हादसे पर जताया दुख, पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने किया 5 लाख के मुआवजे का ऐलान
रेलवे ने जारी किए हैं ये हेल्पलाइन नंबर
हादसे में घायल और मृतकों की जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इसके लिए 01832223171, 01832564485 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा मानावाला रेलवे स्टेशन के नंबर 7332 पर संपर्क किया जा सकता है.
अमृतसर रेलवे स्टेशन के पावर कैबिन का हेल्पलाइन नंबर 72820 है. कॉमर्शियल कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर- 01632-1072 है, जबकि स्टेशन गेट पर 9779232880, 9779232558, 7986897301 इत्यादि नंबर उपलब्ध हैं जिनसे आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2018 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

