Bangladesh Crisis: बांग्लादेश हिंसा पर नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक, सरकार ने राजनीतिक दलों को दी ताजा हालातों की जानकारी- VIDEO
विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने बांग्लादेश के मुद्दे पर संसद में सर्वदलीय बैठक की और वहां के ताजा हालतों के बारे में विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों को जानकारी दी.
Bangladesh Crisis: विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने बांग्लादेश के मुद्दे पर संसद में सर्वदलीय बैठक की और वहां के ताजा हालतों के बारे में विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों को जानकारी दी. इस दौरान सभी ने एक साथ सरकार का समर्थन किया. इस बैठक में सरकार की तरफ से विदेश मंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए. इससे पहले बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने आधिकारिक आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की उच्चस्तरीय बैठक की थी. इसमें प्रधानमंत्री मोदी को बांग्लादेश के पूरे हालात की जानकारी दी गई थी. सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की उस उच्चस्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कई अन्य उच्च अधिकारी शामिल हुए थे.
बांग्लादेश हिंसा पर नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक
Briefed an All-Party meeting in Parliament today about the ongoing developments in Bangladesh.
Appreciate the unanimous support and understanding that was extended. pic.twitter.com/tiitk5M5zn
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 6, 2024
#WATCH | Delhi: All-party meeting underway in the Parliament on the issue of Bangladesh. EAM Dr S Jaishankar briefs the members of different political parties. pic.twitter.com/4Cl1rFRkyG
— ANI (@ANI) August 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

