Gujarat Weather Alert: गुजरात में आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट, अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम; सूरत और जामनगर समेत इन जिलों में दिखेगा असर
Photo- @pkusrain/X

Gujarat Weather Alert: गुजरात के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 से 6 घंटे में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है. यह असर सूरत, वेरावल, जामनगर, द्वारका, भुज, गांधीनगर और गांधीधाम समेत आसपास के जिलों में देखने को मिलेगा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इन इलाकों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और तूफानी बादल बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे घरों के अंदर रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें.

सरकार और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में हैं. जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे. फिलहाल, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें.

ये भी पढें: Aaj Ka Mausam, 06 May 2025: कहीं भारी बारिश, तो कहीं तूफान का अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

गुजरात में आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट