क्रिकेट

IND vs WI ODI Series: 24 साल से भारत में सीरीज जीत का इंतजार, क्या शाई होप खत्म कर पाएंगे वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा 'सूखा'?

आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भारत ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या शाई होप की अगुवाई में वेस्टइंडीज 24 साल का सूखा खत्म कर इतिहास रच पाता है या टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अपना दबदबा बरकरार रखती है.

IND vs WI ODI Series: 24 साल से भारत में सीरीज जीत का इंतजार, क्या शाई होप खत्म कर पाएंगे वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा 'सूखा'?
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज के साथ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम इंडिया में वापसी होगी. खास बात यह है कि इस सीरीज में विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Stats Against West Indies: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के आकंड़ें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में जहां टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी, वहीं वेस्टइंडीज की नजर 24 साल पुराने सूखे को खत्म करने पर होगी. कप्तान शाई होप और मुख्य कोच डैरन सैमी के सामने बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि कैरेबियाई टीम साल 2002 के बाद से भारत की सरजमीं पर कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है.

24 साल से भारत में सीरीज नहीं जीत सका वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज ने भारत में आखिरी बार 2002 में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती थी. उस समय कैरेबियाई टीम ने सात मैचों की सीरीज 4-3 से अपने नाम की थी. इसके बाद से भारत और वेस्टइंडीज के बीच भारत में कई वनडे सीरीज खेली गईं, लेकिन विंडीज एक भी सीरीज जीतने में सफल नहीं हो सका. ऐसे में शाई होप की कप्तानी वाली टीम इस बार 24 साल के इस लंबे इंतजार को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

वर्ल्ड कप 2027 से पहले बड़ी परीक्षा

भारत के खिलाफ यह वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के लिए काफी अहम मानी जा रही है. हालांकि, इस सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करने पर भी कैरेबियाई टीम ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी. मुख्य कोच डैरन सैमी भी इस दौरे को विश्व कप से पहले अपनी टीम की सबसे बड़ी परीक्षा मान रहे हैं. भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है.

लगातार तीसरी बार सीधे वर्ल्ड कप के लिए नहीं कर सका क्वालीफाई

वेस्टइंडीज का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. 2019 वर्ल्ड कप के लिए टीम ने क्वालीफायर के जरिए जगह बनाई थी. 2023 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर खेलने के बावजूद टीम मुख्य टूर्नामेंट में जगह नहीं बना सकी. अब 2027 वर्ल्ड कप के लिए भी वेस्टइंडीज सीधे क्वालीफाई नहीं कर सका है और उसे एक बार फिर क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलना होगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट का इतिहास काफी रोमांचक रहा है. हालांकि हाल के वर्षों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है.

आंकड़े भारत वेस्टइंडीज
कुल मैच 142 142
जीत 72 64
टाई 2 -
बेनतीजा 4 -

आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भारत ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या शाई होप की अगुवाई में वेस्टइंडीज 24 साल का सूखा खत्म कर इतिहास रच पाता है या टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अपना दबदबा बरकरार रखती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2026 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).