देश

Aaj Ka Mausam, 06 May 2025: कहीं भारी बारिश, तो कहीं तूफान का अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है. दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में सब-ट्रॉपिकल साइक्लोन यानी एक बड़ा तूफान बन चुका है, जिसकी वजह से अगले 3 से 4 दिनों तक तेज बारिश और भारी तूफान देखने को मिल सकते हैं.

Aaj Ka Mausam, 06 May 2025: कहीं भारी बारिश, तो कहीं तूफान का अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम?
Photo- X/@Indiametdept

Todays (6 May) Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है. दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में सब-ट्रॉपिकल साइक्लोन यानी एक बड़ा तूफान बन चुका है, जिसकी वजह से अगले 3 से 4 दिनों तक तेज बारिश और भारी तूफान देखने को मिल सकते हैं. इस तूफान का असर सिर्फ राजस्थान और गुजरात तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पश्चिमी मध्यप्रदेश और उत्तर महाराष्ट्र में भी इसका असर दिखेगा. इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 06 मार्च 2025 के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है.

आज के दिन की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, उत्तर गुजरात और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा कुछ जगहों पर तेज हवाएं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश भी हो सकती है.

ये भी पढें: Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट; जानें राजधानी में कब तक बरसेंगे बादल

कैसा रहेगा आज का मौसम?

इन राज्यों में भारी तूफान की आशंका

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के कई हिस्सों में बीती रात से ही भारी बारिश देखी जा रही है. कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में और बारिश की चेतावनी जारी की है. ऐसे में बिहारवासियों से अपील है कि वो सतर्क रहें और मौसम की अपडेट पर नजर रखें.

तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. इन इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि खुले में न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की संभावना

उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन राज्यों के लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है. यहां बारिश का असर उतना तीव्र नहीं होगा, लेकिन बदलते मौसम का असर जरूर देखने को मिलेगा.

सलाह को गंभीरता से लें

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सब-ट्रॉपिकल साइक्लोन की वजह से अगले कुछ दिन देश के कई हिस्सों में मौसम काफी उथल-पुथल भरा रहेगा. तेज हवाएं, भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. ऐसे में किसानों, यात्रियों और सामान्य जनता से अपील है कि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट और सलाह को गंभीरता से लें.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).