देश

बंगाल में अमित शाह पर हुए हमले पर एजाज खान ने ली BJP की चुटकी, कहा- बंगाल, गुजरात नहीं है!

अजाज के इस बयान ने मानों जले पर नमक छिड़कने वाला काम किया है. उन्होंने ट्विटर पर ये ट्वीट किया है

बंगाल में अमित शाह पर हुए हमले पर एजाज खान ने ली BJP की चुटकी, कहा- बंगाल, गुजरात नहीं है!
अमित शाह, एजाज खान और ममता बनर्जी (Photo Credits: Instagram)

अमित शाह (Amit Shah) बीते मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के अंतिम चरण के मतदान के लिए कोलकाता गए हुए थे. उनके रोड शो के दौरान यहां जमकर हंगामा हुआ जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया. अमित शाह जिस गाडी पर सवार थे उसपर डंडे फेंके गए और साथ ही बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई भी की गई.

अमित शाह पर हुए इस हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party) काफी भड़की हुई है वहीं एक्टर एजाज खान ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने अब जले पर नमक छिड़कने का काम किया है. एजाज खान ने ट्विटर पर ममता बनर्जी को टैग करते हुए लिखा, "बंगाल गुजरात नहीं है...!!!! बंगाल जल रहा है. बंगाल ने बीजेपी को रिजेक्ट किया."

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मोदी करेंगे 2 रैली, जवाब में ममता करेंगी पदयात्रा

आपको बता दें अमित शाह के रोड शो पर हुए हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है. कोलकाता में हुए इस हिंसा को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से टीएमसी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर भी मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).