VIDEO: अंजू के बाद अब मुंबई की 'नगमा' जाना चाहती है पाकिस्तान, बॉर्डर पार करने से पहले पुलिस ने रोका

राजस्थान की अंजू के बाद अब मुंबई की नगमा नूर पाकिस्तान जाना चाहती है, लेकिन बॉर्डर पार करने से पहले पुलिस ने उसे रोक लिया है. दरअसल, महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने एक 23 वर्षीय महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

Photo- ANI

Maharashtra News: राजस्थान की अंजू के बाद अब मुंबई की नगमा नूर पाकिस्तान जाना चाहती है, लेकिन बॉर्डर पार करने से पहले पुलिस ने उसे रोक लिया है. दरअसल, महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने एक 23 वर्षीय महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि महिला ने कथित तौर पर पाकिस्तान जाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया. जोन 5 के डिप्टी कमिश्नर अमर सिंह जाधव ने बताया कि इस मामले में वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है. सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर जांच चल रही है.

वहीं, आरोपी महिला सनम खान उर्फ ​​नगमा नूर मकसूद ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि 2021 में कोविड के समय वह सोशल मीडिया के जरिए एक पाकिस्तानी युवक बशीर अहमद के संपर्क में आई थी, जिसे वह अब अपना पति मान चुकी है. यही वजह थी कि उसने 2015 में अपना नाम बदल लिया था.

ये भी पढें: Anju Returned To India From Pakistan: पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू उर्फ फातिमा, पड़ोसी मुल्क के नसरुल्लाह से की है शादी

मुंबई की 'नगमा' जाना चाहती है पाकिस्तान

बॉर्डर पार करने से पहले पुलिस ने रोका

महिला का कहना है कि उसने सोशल मीडिया पर दोस्त बने पाकिस्तान केम युवक से शादी करने का फैसला किया है. वह और उसका परिवार सालों से वीडियो और वॉयस कॉल के जरिए पाकिस्तानी युवक और उसके फैमिली वालों के संपर्क में हैं. उसने 2023 में अपना पासपोर्ट बनवाया. इसके बाद वीजा के लिए आवेदन किया, फिर सभी कानूनी दस्तावेजों की मंजूरी के बाद उसे वीजा मिल गया. लेकिन, अब पुलिस उसे पाकिस्तान नहीं जाने दे रही है. महिला का दावा है कि उसने सभी नियमों का पालन किया है. इसलिए वह पाकिस्तान से भारत आने पर हर बार पुलिस स्टेशन नहीं जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\