Afghanistan Plane Crash: अफगानिस्तान में क्रैश हुआ विमान भारत नहीं, मोरक्को का है, DGCA ने किया साफ़
(Photo Credits ANI)

Afghanistan Plane Crash:  अफगानिस्तान बदख्शां में एक विमान क्रैश होने की सूचना है. जिस विमान को  लेकर दावा किया जा रहा था कि यह भारत का विमान है. लेकिन डीजीसीए ने साफ़ किया कि क्रैश हुआ विमान भारत का नहीं बल्कि मोरक्को का एक यात्री विमान है.  डीजीसीए बयान के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. लेकिन अफगानिस्तान में विमान क्रैश होने की सूचना के बाद हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि हादसे के बाद अफगानिस्तान सरकार ने मौके वारदात के लिए एक टीम रवाना कर दी है. विमान हादसे को लेकर भारत के मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने क्रैश हुए विमान के बारे में बताया कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय शेड्यूल विमान है और न ही नॉन शेड्यूल (एनएसओपी)/चार्टर विमान है. यह मोरक्को में पंजीकृत छोटा विमान है.

Tweet: