यूपी: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की वाराणसी इकाई और सेना की अभिसूचना शाखा ने भारतीय सेना की गुप्त जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सुपुर्द करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

चंदौली: आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की वाराणसी (Varanasi) इकाई और सेना की अभिसूचना शाखा ने भारतीय सेना की गुप्त जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को सुपुर्द करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

एटीएस के सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र स्थित चित्तूपुर के निवासी इदरीस अहमद के पुत्र राशिद अहमद को सेना से जुड़े फोटोग्राफ और वीडियो आईएसआई एजेंटों को भेजे जाने के आरोप में रविवार को मुगलसराय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक राशिद दो बार पाकिस्तान जा चुका है और वहां उसने आईएसआई के एजेंटों से मुलाकात की थी. लखनऊ: CAA के विरोध प्रदर्शन के बीच कंबल जब्त करने की कार्रवाई पर यूपी पुलिस की सफाई, कहा- अफवाह न फैलाएं

सूत्रों के मुताबिक उसने सेना तथा सीआरपीएफ के शिविरों समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों की टोह ली थी और इन जगहों के फोटोग्राफ्स और वीडियो आईएसआई एजेंटों को भेजे थे. इसके एवज में उसे धन और उपहार मिले थे.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स