जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या: पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 'विश्वासघाती' ड्राइवर ही निकला मददगार

पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सतविंदरपाल सिंह ऊर्फ 'लकी ओबेरॉय' की हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने शनिवार शाम अमृतसर के खासा इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपियों में से एक, शामिंदर सिंह उर्फ 'शिंदरी' को गिरफ्तार कर लिया.

AAP नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या के बाद मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार (Photo Credits: ANI)

अमृतसर/जालंधर, 8 फरवरी 2026: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) यानी आप (AAP) के नेता सतविंदरपाल सिंह (Satwinderpal Singh) उर्फ 'लकी ओबेरॉय' (Lucky Oberoi) की हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने शनिवार शाम अमृतसर के खासा इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपियों में से एक, शामिंदर सिंह उर्फ 'शिंदरी' को गिरफ्तार कर लिया. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी शामिंदर, लकी ओबेरॉय की ही फाइनेंस कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता था और उसने ही शूटरों को उनकी पल-पल की लोकेशन दी थी. यह भी पढ़ें: Lucky Oberoi Killed: गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही आप नेता लक्की ओबेरॉय पर बरसीं गोलियां, मौके पर ही मौत

 

एनकाउंटर के बाद गिरफ्तारी

अमृतसर ग्रामीण पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शामिंदर सिंह खासा क्षेत्र में छिपा हुआ है. जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं.

जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या के बाद मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार.

कैसे हुई लकी ओबेरॉय की हत्या?

43 वर्षीय लकी ओबेरॉय जालंधर कैंट से 'आप' के वार्ड इंचार्ज थे और एक प्रमुख फाइनेंसर भी थे. शुक्रवार सुबह (6 फरवरी) करीब 7:30 बजे, जब वे जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में मत्था टेकने के बाद अपनी काली थार गाड़ी में बैठे थे, तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

हत्या के पीछे की वजह: पुरानी रंजिश

पुलिस जांच और सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, इस हत्या की जिम्मेदारी अमेरिका स्थित गैंगस्टर जोगराज सिंह उर्फ 'जोगा फोलरीवाल' ने ली है.

Share Now

\