Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आप और सपा भी लगाएगी जोर

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी भी जोर आजमाईश की तैयारी में है

Photo Credits: Facebook

भोपाल, 25 जुलाई: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी भी जोर आजमाईश की तैयारी में है यही कारण है कि आप और सपा की गतिविधियों में तेजी आने वाली हैं राज्य में इसी साल के अंत तक चुनाव होना तय है, राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे मुकाबले की संभावना है, मगर तीसरा दल भी चुनावी समीकरणों को बनाने बिगाड़ने में सक्षम है, यही कारण है कि राज्य में आप और सपा जोर लगा रही है. यह भी  पढ़े: Madhya Pradesh Assembly Election 2023: कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ में नोकझोंक

सपा के प्रमुख अखिलेश यादव का बुंदेलखंड दौरा अगले माह प्रस्तावित है बुंदेलखंड वह इलाका है, जहां समाजवादी बड़ी तादाद में हैं और समाजवादी विचारधारा के लोग चुनाव भी जीते हैं इसी तरह आप भी चुनाव की रणनीति पर काम कर रही है और पार्टी राज्य में आम आदमी पार्टी पूरी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी में है राज्य में भ्रष्टाचार, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दा बनाकर आप चुनाव लड़ेगी आप परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, चार अगस्त को परिवर्तन यात्रा का होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, 11 उम्मीदवारों की लिस्ट में दिखा 2029 का रोडमैप; जानें किन चेहरों पर पार्टी ने जताया भरोसा

Barakatullah University Renamed: मध्य प्रदेश में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित, अब इसका नाम होगा 'वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी'

TMC vs TMC: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर बड़ी बगावत, ऋतब्रत बनर्जी 59 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ पहुंचे विधानसभा, ममता-अभिषेक गुट को बताया अल्पसंख्यक (Watch Videos)

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में 8 जून को होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी; क्या सीआईडी पूछताछ में होंगे शामिल?