VIDEO: परिवार के साथ जा रही है युवती पर पत्थर से हमला, परिजनों के रोकने पर मारपीट, कानपुर के सिरफिरे का वीडियो वायरल
कानपुर में एक सिरफिरे ने परिवार के साथ गलत हरकत कर दी. इसके बाद परिवार ने विरोध किया तो इस युवक ने बीच सड़क पर युवती को पत्त्थर से मारा. इसके बाद इस युवक के पीछे एक शख्स दौड़ा तो ये भाग खड़ा हुआ.
कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर में एक सिरफिरे ने परिवार के साथ गलत हरकत की. इसके बाद परिवार ने विरोध किया तो इस युवक ने बीच सड़क पर युवती को पत्त्थर से मारा. इसके बाद इस युवक के पीछे एक शख्स दौड़ा तो ये भाग खड़ा हुआ. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ये घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड की बताई जा रही है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की स्कूटी जब्त की है. इस वीडियो में देख सकते है की एक शख्स सड़क से जा रही युवती की ओर पत्थर फेंकता है, इसके बाद वो जाने लगता है और जैसे ही युवती की तरफ का शख्स इसकी तरफ बढ़ता है तो ये भी उसको मारने के लिए हाथ उठाता, इसके बाद ये वहां से अपनी स्कूटी छोड़कर भाग खड़ा होता है. इस घटना के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @IBC24News नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के साथ महिला कर्मी ने की मारपीट, घटना का वीडियो वायरल, पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पहुंची पीड़िता
सिरफिरे युवक ने की बीच सड़क पर मारपीट
▶️कानपुर : शोहदे ने परिवार के साथ जा रही एक युवती के साथ सरेराह की हरकत
▶️परिजनों नें किया विरोध, सिरफिरे शोहदे ने पत्थर से किया युवती के ऊपर हमला
▶️राहगीरों के बीच बचाव करने पर शोहदे ने की मारपीट
▶️भीड़ बढ़ता देख शोहदा स्कूटी छोड़ कर मौके से हुआ फरार
▶️सूचना पर पहुंची पुलिस… pic.twitter.com/XwrqUljbf9
— IBC24 News (@IBC24News) December 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2024 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

