Dombivli Suicide: युवक ने बिल्डिंग के 11वें फ्लोर से कूदकर की आत्महत्या, डोंबिवली का भयावह VIDEO आया सामने
ठाणे से सटे डोंबिवली में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक युवक ने बिल्डिंग के 11वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग के होश उड़ गए है.
ठाणे, महाराष्ट्र: ठाणे (Thane) से सटे डोंबिवली (Dombivli) में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक युवक ने बिल्डिंग के 11वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग के होश उड़ गए है.ये घटना डोंबिवली वेस्ट के सुदामा बिल्डिंग की बताई जा रही है. बताया जा रहा है की उसकी दोस्त के साथ विवाद होने के बाद युवक ने ये भयावह कदम उठाया. बताया जा रहा है की कई देर तक युवक कूदने की कोशिश करता रहा, इस दौरान लोगों ने उसे देख लिया और फायर ब्रिगेड को सुचना दी. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भी उसे समझाने की काफी कोशिश की. लेकिन युवक ने किसी की बात नहीं मानी और अपनी जिंदगी समाप्त कर ली.
इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @lokmat नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Dombivali Shocker: डोंबिवली में AIIMS हॉस्पिटल की चौथी मंजिल से कूदा युवक, घटना से इलाके में मचा हड़कंप; VIDEO
युवक ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या (विचलित करनेवाला वीडियो)
डोंबिवलीत एक धक्कादायक घटना घडली आहे. ११व्या मजल्यावरून उडी मारून एका तरुणाने आयुष्य संपवलं. या घटनेचा व्हिडीओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाला आहे.#dombivli #maharashtra #CrimeNews pic.twitter.com/u9AQECUZhP
— Lokmat (@lokmat) September 27, 2025
बचाने की कोशिश हुई नाकाम
जानकारी के मुताबिक़ जान गंवाने वाले युवक की पहचान ऋषिकेश परब के रूप में हुई है. वह डोंबिवली वेस्ट (Dombivli West) के राहुल नगर का निवासी था.बताया जा रहा है कि ऋषिकेश किसी विवाद से काफी परेशान था. घटना से पहले वह लंबे समय तक सीढ़ियों पर बैठा रहा और फिर सुरक्षा दीवार के पास जाकर लटक गया.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली, वे मौके पर पहुंचे. लेकिन राहतकर्मी कुछ कर पाते उससे पहले ही ऋषिकेश ने हाथ छोड़ दिया और 11वीं मंज़िल से नीचे गिर गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस (Police) ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में ले लिया है. साथ ही आत्महत्या की वजहों की जांच की जा रही है.इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग स्तब्ध हैं.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2025 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

