News

Chandigarh: उफनती नदी से जीप निकालने की कोशिश बनी जानलेवा, तेज बहाव में गाड़ी समेत बह गए लोग, चंडीगढ़ का वीडियो आया सामने; VIDEO

देश के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश (Heavy Rain) हो रही है. कई जगहों पर नदी नाले उफान पर है. ऐसे में नदी और नालों में लोगों के बहने की घटनाएं भी सामने आ रही है.ऐसी ही एक घटना पंजाब (Punjab) के चंडीगढ़ (Chandigarh) से सामने आई है.

Chandigarh: उफनती नदी से जीप निकालने की कोशिश बनी जानलेवा, तेज बहाव में गाड़ी समेत बह गए लोग, चंडीगढ़ का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@nedricknews)

चंडीगढ़, पंजाब: देश के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश (Heavy Rain) हो रही है. कई जगहों पर नदी नाले उफान पर है. ऐसे में नदी और नालों में लोगों के बहने की घटनाएं भी सामने आ रही है.ऐसी ही एक घटना पंजाब (Punjab) के चंडीगढ़ (Chandigarh) से सामने आई है. जहांपर एक उफनती नदी से जीप निकालने की कोशिश जीप ड्राइवर को महंगी पड़ गई. जैसे ही इसने जीप नाले में डाली, तेज बहाव में जीप खिलौने की तरह बहकर पलटी हो गई. इस दौरान सभी लोग पानी में बह गए. हालांकि बताया जा रहा है की सभी की जान बच गई. इस घटना में किसी की भी जनहानि नहीं हुई है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Nanded: उफनती नदी से गाड़ी निकालना ड्राइवर को पड़ा महंगा, पानी के तेज बहाव में बह गई थार, नांदेड का वीडियो आया सामने; VIDEO

उफनती नदी  में बही जीप

बाल बाल बचे लोग

इस दौरान जीप (Jeep) उफनते हुई नदी में बह गई. वीडियो में देख सकते है की जीप खिलौने की तरह बह गई. इसके बाद जाकर एक जगह रुक गई और लोग जीप के ऊपर खड़े हो गए. बताया जा रहा है की लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बचा लिया गया है और जीप को भी जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है.

बारिश में उफनते नदी नालों को पार करने की कोशिश से बचे

बता दें की पिछले दिनों नांदेड (Nanded) में भी इसी तरह से एक थार जीप उफनते नाले में बह गई थी. बारिश के कारण सभी नदी नाले उफान पर है और ऐसे में इन्हें पार करना खतरे से खाली नहीं. इसलिए बारिश के समय अगर नदी नाले उफान पर है तो इसे पार करने की कोशिश बिलकुल न करें.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2025 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).