News

Mumbai Shocker: मां ने 4 साल की बच्ची को खिड़की के पास बैठाया, अचानक संतुलन बिगड़ने से 12वें फ्लोर से नीचे गिरी मासूम, मौके पर मौत, वसई का रोंगटे खड़े करनेवाला VIDEO आया सामने

मुंबई से सटे वसई इलाकें से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर लापरवाही के कारण एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी. मां ने बच्ची को खिड़की पर बैठाया था और बच्ची का संतुलन बिगड़ने के कारण मासूम 12वें फ्लोर से नीचे गिर गई.

Mumbai Shocker: मां ने 4 साल की बच्ची को खिड़की के पास बैठाया, अचानक संतुलन बिगड़ने से 12वें फ्लोर से नीचे गिरी मासूम, मौके पर मौत, वसई का रोंगटे खड़े करनेवाला VIDEO आया सामने
Credit-(X,@AjitSinghRathi)

मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई से सटे वसई इलाकें से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर लापरवाही के कारण एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी. मां ने बच्ची को खिड़की पर बैठाया था और बच्ची का संतुलन बिगड़ने के कारण मासूम 12वें फ्लोर से नीचे गिर गई. जिसके कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें देख सकते है कि मां बच्ची को खिड़की के पास के एक स्टूल पर बैठाया और चप्पल लेने के लिए जैसी ही गई, बच्ची खिड़की पर बैठने की कोशिश में सीधे नीचे गिर गई. बच्ची के नीचे गिरते ही मां के होश उड़ गए. इसके बाद महिला ने शोर मचाया और लोग दौड़कर बाहर आएं और सीढ़ियों से नीचे की तरफ दौड़कर गए. इसके बाद बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन बच्ची नहीं बची.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @AjitSinghRathi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: तीसरे फ्लोर से छोटा बच्चा गिरा, नीचे खड़े शख्स ने दौड़कर बचाई बच्चे की जान, डोंबिवली की घटना से सोसाइटी में मची अफरा तफरी (Watch Video )

बच्ची बिल्डिंग के 12वें फ्लोर से नीचे गिरी

क्या है पूरा मामला?

यह घटना वसई ईस्ट की नवकार सोसाइटी की है.जानकारी के मुताबिक, अन्विका प्रजापति नाम की बच्ची अपनी मां के साथ बाहर जा रही थी. जैसे ही मां ने उसे चप्पल पहनाने के लिए लकड़ी के स्टूल पर बैठाया, जो कि खिड़की के पास रखा हुआ था, उसी दौरान अन्विका अचानक खिड़की की ओर बढ़ी और खिड़की के ग्रिल पर बैठने की कोशिश करने लगी.खिड़की में न तो कांच था, न ही कोई सुरक्षा जाली. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे 12वीं मंजिल से नीचे गिर पड़ी.जमीन पर कोई स्लैब या अन्य अड़चन भी नहीं थी, जिससे वह सीधे नीचे गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार के लोग भारी सदमे में है.

सुरक्षा में चूक बनी जानलेवा

लोगों का कहना है कि ऐसी ऊंची इमारतों में जहां छोटे बच्चे रहते हैं, वहां सुरक्षा के पूरे उपाय होने चाहिए. जैसे कि खिड़कियों में ग्रिल या जाली का लगाना.इस मामले में सुरक्षा उपायों की अनदेखी और लापरवाही ने मासूम की जान ले ली.यह घटना हर माता-पिता के लिए एक चेतावनी है कि बच्चों के साथ किसी भी क्षण लापरवाही जानलेवा हो सकती है.केवल कुछ सेकंड की चूक से एक मासूम की जान चली गई. साथ ही, यह भी ज़रूरी है कि बिल्डिंग्स में रहने वाले लोग सुनिश्चित करें कि उनके घर और आसपास के क्षेत्र में बच्चों के लिए पूर्ण सुरक्षा इंतजाम हों.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).