News

Hamirpur: बोनट के भीतर छिपा बैठा था कोबरा सांप, देखने के बाद कार में सवार लोगों के उड़े होश, हमीरपुर का वीडियो आया सामने; VIDEO

हमीरपुर जिले में एक कार के बोनट के भीतर से एक कोबरा सांप को रेस्क्यू किया गया.

Hamirpur: बोनट के भीतर छिपा बैठा था कोबरा सांप, देखने के बाद कार में सवार लोगों के उड़े होश, हमीरपुर का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@jmdnewsflash)

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश: हमीरपुर जिले (Hamirpur District) में एक कार के बोनट के भीतर से एक कोबरा (Cobra) सांप को रेस्क्यू किया गया. बताया जा रहा है की इस दौरान जब कार में सवार लोगों को सांप दिखाई दिया तो वे तुरंत गाड़ी से निकलकर भाग खड़े हुए. इसके बाद काफी देर तक मौके पर अफरा तफरी रही. इसके बाद मौके पर एक सर्पमित्र को बुलाया गया और उसने इस सांप को इंजन से बाहर निकाला. इस दौरान देख सकते है की सांप काले रंग का है और काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है. इस सांप को सर्पमित्र ने स्टिक की मदद से रेस्क्यू किया. बता दें की उत्तर प्रदेश में रोजाना लोगों के घरों से सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही है. कई बार लोगों को ये सांप काट भी लेते है. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @jmdnewsflash नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: बीजेपी नेता की कार के बोनट में बैठा था 7 फीट का अजगर, देखकर लोगों के उड़े होश, बाराबंकी का वीडियो आया सामने

कार के इंजन में छिपा था सांप

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).