News

Hyderabad Ganeshotsav: हैदराबाद में 69 फीट ऊंची गणपति की मूर्ति का किया गया विसर्जन, धूमधाम से निकाला जुलुस, VIDEO आया सामने

तेलंगाना के हैदराबाद में 69 फीट उंची गणेश प्रतिमा सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी. अब धूमधाम से जुलुस के साथ मूर्ति का विसर्जन किया गया.

Hyderabad Ganeshotsav: हैदराबाद में 69 फीट ऊंची गणपति की मूर्ति का किया गया विसर्जन, धूमधाम से निकाला जुलुस, VIDEO आया सामने
Credit-(X,@VistaarNews)

Hyderabad Ganeshotsav: तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) में 69 फीट उंची गणेश प्रतिमा (Ganesha Statue) सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी. अब धूमधाम से जुलुस के साथ मूर्ति का विसर्जन किया गया. ये मूर्ति खैरताबाद (Khairatabad) में स्थापित की गई थी. इस साल इसका नाम 'श्री विश्वशांति महाशक्ति गणपति' रखा गया था. ये मूर्ति इस साल देश की सबसे उंची मूर्तियों में से एक थी. बताया जा रहा है की इस मूर्ति को बनाने के लिए 220 कारगिरों ने 3 महीने तक मेहनत की.मूर्ति को पर्यावरण के अनुकूल रखने के लिए इसमें गुजरात से लाई गई मिट्टी, धान की भूसी का पाउडर और प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया था.गणपति की इस प्रतिमा में देवी ललिता त्रिपुरसुंदरी, भगवान जगन्नाथ और देवी गज्जलम्मा की दिव्य झलक भी शामिल की गई है. इससे श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह और भी बढ़ गया है. गणेशोत्सव उत्सव के दौरान भगवान के दर्शन करने और मूर्ति को देखने के लिए शहर भर से लोग इकठ्ठा हो रहे थे. अब सभी ने मिलकर गणपति बाप्पा को विदा किया. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Ganesh Visarjan 2025 Schedule: डेढ़ दिन की गणपति का इस दिन होगा विसर्जन, यहां देखें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

69 फीट ऊंची  गणपति की मूर्ति का विसर्जन 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2025 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).