मुस्लिमों के आरक्षण पर देवेंद्र फड़नवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा, कहा - CM साफ करें स्टैंड: 3 मार्च 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मंगलवार यानि आज पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. जी हां अमरोहा के ASP अजय प्रताप सिंह ने बताया कि डेली रूटीन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया. वाहन से करीब 27 लाख की अवैध शराब साथ में एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

03 Mar, 23:56 (IST)

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुसलमानों को आरक्षण देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को घेरा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में अपना पक्ष साफ करना चाहिए.

03 Mar, 23:52 (IST)

उत्तर प्रदेश में कोराना वायरस के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने अपना एक बयान जारी किया है.  उन्होंने बताया कि आगरा में 6 लोगों में कोविड 19 के लक्षण मिले हैं. उन्हें अलग-थलग कर इलाज किया जा रहा है.  इनके जांच के नमूने अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे भेजे गए हैं. (इनपुट आईएएनएस)

03 Mar, 23:48 (IST)

दिल्ली हिंसा: फायरिंग करने वाला आरोपी शाहरुख़ को 4 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया

03 Mar, 21:17 (IST)

ब्रिटेन के सांसद बैरी गार्डनर भारत दौरे पर हैं. मंगवार को वे दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की

03 Mar, 21:03 (IST)

झारखंड कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या करने वाले तीन दोषियों को मौत की सजा सुनाई है

03 Mar, 19:18 (IST)

कोरोना वायरस से अमेरिका के उपनगर सिएटल में 4 और लोगों की मौत हो गई है. इस तरह अब अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 6 तक पहुंच गया है. (इनपुट आईएएनएस)

 

 

03 Mar, 18:06 (IST)

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने चेन्नई एयरपोर्ट से 2 किलो सोने के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

03 Mar, 17:32 (IST)

दिल्ली हिंसा मामले में फायरिंग करने वाले शाहरुख़ से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि व जिस पिस्टल से फायरिंग किया था. उसे वह अपने फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक से खरीदी थी-दिल्ली पुलिस

03 Mar, 17:24 (IST)

दिल्ली पुलिस फायरिंग करने वाले शाहरुख़ को गिरफ्तार करने के बाद उसे दिल्ली लेकर आई है. मीडिया के बातचीत में दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी शाहरुख़ के खिलाफ धारा 307 हत्या का प्रयास, 186 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे जरूरत पड़ने पर और धाराएं जोड़ी जा सकती है.

03 Mar, 17:17 (IST)

दिल्ली हिंसा मामले में फायरिंग करने वाले शाहरुख़ नाम के युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि उसने जिस पिस्टल से फायरिंग की थी. उस पिस्टल में पुलिस बरामद करने को लेकर तलाश कर रही है.

Read more


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले में मंगलवार यानि आज पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. जी हां अमरोहा के ASP अजय प्रताप सिंह ने बताया कि डेली रूटीन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया. वाहन से करीब 27 लाख की अवैध शराब साथ में एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. शराब को चिप्स, बिस्किट और नमकीन पैकेट के नीचे छुपाने की कोशिश की गई थी. वाहन चालक मौके से फरार है इसलिए ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लग पाई है.

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सोशल मीडिया छोड़ने वाले ट्वीट पर कांग्रेस (Congress) नेता राशिद अल्वी (Raashid Alvi) ने कहा कि आंखें बंद कर लेने से सच्चाई खत्म नहीं हो जाती है. अगर सोशल मीडिया से अलग हो जाएंगे तो जल रही दिल्ली पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. काश सोशल मीडिया से हटने की जगह प्रधानमंत्री जो लोग मारे गए हैं उनके साथ सहानुभूति जताते.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को चुनाव में जीत का दावा किया. दरअसल कई एग्जिट पोल में दावा किया गया था कि उनकी दक्षिणपंथी लिकुद पार्टी अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी मध्यमार्गी ब्लू ऐंड व्हाइट पार्टी से कहीं आगे चल रही है. नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं, लेकिन चुनाव से मिले संकेत बता रहे थे कि उनका समर्थक आधार कायम है.

नेतन्याहू ने ट्वीट किया कि परिणाम 'इस्राइल के लिए एक बड़ी जीत हैं'. तीन टेलीविजन नेटवर्कों की ओर से जारी एग्जिट पोल में दावा किया गया था कि लिकुद और उसके सहयोगियों को 60 सीटें मिलेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड