राजस्थान के परिवार पर कहर बनकर टूटा कोरोना, महामारी की चपेट में आए 26 सदस्य

एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले है. सभी कि रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है. जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

कोरोना से जंग I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के एक परिवार पर कोरोना वायरस (Coronavirus) कहर बनकर टूटा है. इस महामारी की चपेट में पूरा परिवार आ गया है. बताया जा रहा है कि जयपुर (Jaipur) के सुभाष चौक में रहने वाले एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले है. सभी कि रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है. जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जयपुर के सीएमएचओ (CMHO) डॉ नरोत्तम शर्मा ने बताया कि सात दिन पहले एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था. इसके बाद पीड़ित को आइसोलेट कर दिया गया. जबकि उसके संपर्क में आए परिवार के सभी 26 सदस्यों के नमूने लिए गए. जिसकी रिपोर्ट सोमवार रात को आई और सभी कोरोना वायरस से संक्रमित निकले. उन्हें एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है. जयपुर में संक्रमित व्यक्ति के घर के आस-पास लगेगा कर्फ्यू

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को मुंबई से ट्रेन से जयपुर पहुंची एक बुजुर्ग महिला की रेलवे स्टेशन पर मौत होने के बाद 90 यात्रियों को पृथकवास में भेजा गया. दरअसल 65 साल की मृतक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. वह स्टेशन पर उतरते ही बेहोश हो गई. उनके साथ डिब्बे में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को पृथकवास पर भेज दिया गया.

उल्लेखनीय है की महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात के बाद राजस्थान कोरोना संक्रमितों का 10 हजार का आंकड़ा पार करने वाला देश का पांचवा राज्य बना. हालांकि अब उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या दस हजार के ऊपर पहुंच चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में राजस्थान में कोरोना के 2513 सक्रीय मरीज है और 8004 लोग स्वास्थ्य हो चुके है. जबकि 246 पीड़ितों ने दम तोड़ दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Jaipur Shocker: गर्भवती महिला से दिनदहाड़े छेड़छाड़, लापरवाही बरतने पर एएसआई और हेड कांस्टेबल सस्पेंड (Watch Video)

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड