उत्तर प्रदेश में एक दिन में कोरोना के 2308 नए मामले पाए गए: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

23 Jul, 00:24 (IST)

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के सबसे अधिक 2308 मामले सामने आए. राज्य में एक दिन में नए मामलों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है

23 Jul, 00:19 (IST)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के कई राज्यों में आये बाढ़ को लेकर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और पीएम मोदी के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं.

22 Jul, 23:36 (IST)

कोरोना के गोवा में बुधवार को 149 नए केस पाए जाने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4176 हो गई.

22 Jul, 23:15 (IST)

कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया गया है कि नोटबंदी में समय मांगा और अर्थव्यवस्था तबाह कर दी, कोरोना में समय मांगा और जिंदगियां तबाह कर दी.

22 Jul, 22:47 (IST)

कोरोना के महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 10576 नए केस आए सामने आये हैं. जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,37,607 पहुंच गया है.

22 Jul, 21:58 (IST)

कोरोना के राजस्थान में बुधवार को 961 नए मामले पाए गए. इसके साथ ही 6 लोगों की मौत हुई है.

22 Jul, 21:27 (IST)

आइडियाज समिट में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत- अमेरिका को रक्षा और अंतरिक्ष में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता है.

22 Jul, 21:23 (IST)

मोदी इंडिया आइडियाज समिट में संबोधित करते हुए अमेरिका के बारे में कहा कि अमेरिका से इस साल 40 अरब डॉलर का निवेश भारत आया

22 Jul, 21:20 (IST)

इंडिया आइडियाज समिट में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान हमने अपनी अर्थव्यवस्था को अधिक सुधार योग्य बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। इन सुधारों की वजह से प्रतिस्पर्धात्मकता, पारदर्शिता, डिजिटाइजेशन, इनोवेशनऔर पॉलिसी स्थिरता बढ़ी है.

22 Jul, 21:17 (IST)

भारत के उड्डयन क्षेत्र में निवेश करने का ये आदर्श मौका है- पीएम मोदी

Read more


नई दिल्ली. गाजियाबाद में गोली लगने से घायल हुए पत्रकार विक्रम जोशी की नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताना चाहते हैं कि सोमवार को उन्हें अज्ञात लोगों ने घेर कर गोली मारी थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए आनन-फानन में ले जाया गया था. विक्रम को वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन आज उनकी मौत की खबर सामने आई है.

रिपोर्ट के अनुसार पत्रकार विक्रम ने भांजी से छेड़छाड़ और अभद्र कमेंट करने वाले मनचले युवकों की शिकायत पुलिस थाने जाकर की थी.जिसके बाद गुस्साए आरोपियों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी.यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

वहीं भारत में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. इस वायरस से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 11,55,191 पहुंच गई है. इसके साथ ही देश में 4 लाख 2 हजार 529 कोरोना के सक्रिय केस हैं. अच्छी बात यह है कि 7,24,578 लोग इलाज के दौरान कोरोना से जंग जीत चुके हैं. जबकि 28 हजार 84 लोगों की कोविड-19 की चपेट में आने से मौत हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड