देश

बिहार: कटिहार में 2 नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में मिला शव

बिहार में कटिहार के गदाई दियारा इलाके में 13 साल की उम्र की दो नाबालिग बच्चियों के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई. दोनों बच्चियां एक दूसरे को पहचानती थी और साथ में खेत में लौकी तोड़ने गई थीं, जिसके बाद दोनों लापता हो गईं.

बिहार: कटिहार में 2 नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में मिला शव
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बिहार में कटिहार के गदाई दियारा इलाके में 13 साल की उम्र की दो नाबालिग बच्चियों के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई. दोनों बच्चियां एक दूसरे को पहचानती थी और साथ में खेत में लौकी तोड़ने गई थीं, जिसके बाद दोनों लापता हो गईं. उनके परिवार को गुरूवार को खेतों में उनका शव मिला. पुलिस ने बताया कि बच्चियां कुछ अन्य लड़कियों के साथ, दोपहर 2 बजे के आसपास सब्जी तोड़ने गई थीं. जब वे रात तक नहीं लौटीं तो उनके माता-पिता, जो खेतिहर मजदूर हैं, चिंतित हो गए और उनकी तलाश करने लगे. पीड़ित माता-पिता ने मीडिया कर्मियों को बताया, "हमने पूरी रात उन्हें खोजा और गुरुवार को हमें खेतों में उनके शव मिले जिन पर उनके निजी अंग के साथ शरीर के कई भागों पर कट के निशान थे. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है.

यहां तक ​​कि ग्रामीणों को भी शक है कि लड़कियों का पहले सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई. घटना से भड़के ग्रामीणों ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है. गडई दियारा अमदाबाद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. यह गंगा नदी के किनारे स्थित है और जिला मुख्यालय से नाव से वहां पहुंचने में तीन से चार घंटे लगते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन हाउस ऑफिसर नरेश कुमार के नेतृत्व में अमदाबाद पुलिस टीम जल्द ही दियारा पहुंची और जांच शुरू की. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, "पोस्टमॉर्टम के बाद ही हम यह बताने की स्थिति में होंगे कि बच्चियों को मारने से पहले उनके साथ बलात्कार किया गया था या नहीं." पुलिस ने कहा कि लगभग 20,000 की आबादी वाला गडई दियारा एक अपराध प्रभावित क्षेत्र है और लंबे समय से कई भीषण अपराधों का गवाह रहा है.”

यह भी पढ़ें: बिहार: 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ नाबालिग लड़के ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकाश कुमार ने बताया कि “पीड़ितों के परिवार के सदस्यों द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस सभी एंगल्स से मामले की जांच क्र रही है. उन्होंने कहा, “नाबालिग बच्चियों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा और पुष्टि होगी कि लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ था या नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2019 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).