2 हिरासत में लिए गए फ्रांसीसी नागरिकों ने ईरान में विरोध के लिए उकसाने की बात कबूली
ईरान में गिरफ्तार किए गए दो फ्रांसीसी नागरिकों ने देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को भड़काने के प्रयासों को स्वीकार किया है. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.
तेहरान, 7 अक्टूबर : ईरान में गिरफ्तार किए गए दो फ्रांसीसी नागरिकों ने देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को भड़काने के प्रयासों को स्वीकार किया है. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. ईरान के अरबी भाषा के टेलीविजन समाचार नेटवर्क अल-आलम टीवी पर गुरुवार को प्रसारित एक वीडियो में, 37 वर्षीय सेसिल कोहलर ने फ्रांस के बाहरी सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएसई) के एजेंट होने की बात स्वीकार की.
रिपोर्ट के अनुसार, कोहलर ने वीडियो फुटेज में कहा कि वह इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ 'एक क्रांति' शुरू करने के प्रयास में बड़े पैमाने पर अशांति की नींव रखने के लिए अपने साथी 69 वर्षीय जैक्स पेरिस के साथ ईरान गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस ने कहा कि डीजीएसई का उद्देश्य 'ईरानी सरकार पर दबाव डालना' था. यह भी पढ़ें : यूपी के शामली मे मां ने डांटा, तो लड़की ने फांसी लगाकर की खुदखुशी
कोहलर और पेरिस ने 28 अप्रैल को पर्यटकों के रूप में ईरान की यात्रा की थी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के खुफिया मंत्रालय ने मई में कहा था कि दो फ्रांसीसी नागरिकों को शिक्षकों के विरोध के दौरान देश में अराजकता और सामाजिक अव्यवस्था फैलाने के प्रयास के लिए गिरफ्तार किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2022 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

