Python Found In Mulund: मुंबई के मुलुंड में मिला 12 फीट का अजगर, लोगों के उड़े होश, VIDEO आया सामने
Credit-(X,@abpmajhatv)

Python Found In Mulund: मुंबई (Mumbai) में बारिश के कारण लोग परेशान हो चुके है. सुबह ठाणे में पानी में सांप तैरते हुए दिखाई देने की घटना सामने आई थी और अब मुलुंड में 12 फीट का अजगर (Python) दिखाई देने की वजह से लोगों के होश उड़ गए है. मुलुंड (Mulund) में 12 फीट का अजगर दिखाई देने के कारण लोग काफी डर गए और इसके बाद लोगों ने सर्पमित्रों से संपर्क किया और इसके बाद सर्पमित्रों ने बड़ी मुश्किल से इस अजगर का रेस्क्यू (Rescue) किया. सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो में देख सकते है की अजगर रेस्क्यू करने के दौरान अजगर ने युवक को भी जकड़ लिया है और इसके बाद एक दुसरे युवक ने आकर उसे निकाला और इसके बाद उसे एक बोरी में कैद किया और इसके बाद उसे दूर जंगल में जाकर छोड़ दिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @abpmajhatv नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Snake Found in Mulund Courtroom: मुंबई के मुलुंड कोर्ट में निकला 2 फीट का सांप, मची अफरा तफरी, करीब एक घंटे तक काम हुआ प्रभावित

मुलुंड में रेस्क्यू किया 12 फीट का अजगर