News

Snake Found in Mulund Courtroom: मुंबई के मुलुंड कोर्ट में निकला 2 फीट का सांप, मची अफरा तफरी, करीब एक घंटे तक काम हुआ प्रभावित

मुंबई के मुलुंड स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट के एक कमरे में मंगलवार को फाइलों के ढेर पर एक सांप मिलने से करीब एक घंटे तक अदालत की कार्यवाही प्रभावित हुई.

Snake Found in Mulund Courtroom: मुंबई के मुलुंड कोर्ट में निकला 2 फीट का सांप, मची अफरा तफरी, करीब एक घंटे तक काम हुआ प्रभावित
Symbolic Picture (Photo Credits: Pixabay)

Snake Found in Mulund Courtroom: मुंबई के मुलुंड स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट के एक कमरे में मंगलवार को फाइलों के ढेर पर एक सांप मिलने से करीब एक घंटे तक अदालत की कार्यवाही प्रभावित हुई.मुलुंड में मजिस्ट्रेट कोर्ट के रूम नंबर 27 में दोपहर तक सामान्य कामकाज चल रहा था, इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने फाइलों को खंगालते समय 2 फुट लंबा सांप देखा. जिसके बाद कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया.कोर्ट रूम में मौजूद एक वकील के मुताबिक़ इस घटना से कोर्ट रूम में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, जिसके कारण जज को कार्यवाही को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा.इसके बाद सर्प मित्र को बुलाया गया और उन्होंने पुरानी फाइलों को देखा, लेकिन इन्हें कही पर भी सांप नहीं मिला. वकील के मुताबिक़ शायद सांप किसी होल में घुस गया हो. करीब एक घंटे के बाद फिर कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई. बताया जा रहा है की एक दिन पहले भी कोर्ट की खिड़की पर सांप को देखा गया था. वकील बिस्वरूप दुबे ने बताया कि दो महीने पहले जज के चैंबर में एक और सांप देखा गया था. ये रिपोर्ट NDTV ने प्रकाशित की है.ये भी पढ़े:Python Seen in Thane’s Tulsidham, Vasant Vihar: पेड़ पर विशालकाय सांप दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत, दमकल विभाग ने किया रेस्क्यू (देखें वायरल वीडियो)

मुलुंड कोर्टरूम में निकला सांप 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).