मुख्य समाचार

Parag Shah Viral Video: 3,383 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले BJP विधायक पराग शाह बने भिखारी; घाटकोपर स्टेशन पर मांगी भीख, जानिए क्या थी वजह

Team Latestly

महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायकों में शुमार और मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पराग शाह का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 2024 के चुनावी हलफनामे में 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित करने वाले पराग शाह फटे-पुराने कपड़े पहनकर और भिखारी का वेश धरकर घाटकोपर रेलवे स्टेशन के आसपास भिक्षा मांगते नजर आए.

Gurugram Road Rage: गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला की सफाई; कहा- 'जानबूझकर नहीं मारी टक्कर

Anita Ram

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स बाइक सवार महिला राइडर सिया को सेडान कार से टक्कर मारने के मामले में मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला का पहला बयान सामने आया है. सोशल मीडिया पर घटना का खौफनाक वीडियो वायरल होने और पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद आरोपी ने दावा किया कि उसने जानबूझकर बाइक को टक्कर नहीं मारी थी. आरोपी ने अपनी सफाई में कहा कि बाइकर्स बार-बार ओवरटेक कर उसकी कार के आगे धीमी गति से चल रहे थे और उसे यह भी नहीं पता था कि बाइक कोई युवती चला रही है.

Hyderabad: गांजे वाली चॉकलेट देकर नाबालिग से दरिंदगी; हैदराबाद में 8 आरोपी गिरफ्तार, होटल प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

Team Latestly

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मलकाजगिरि पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत अलवाल क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ नशे की हालत में यौन शोषण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में खुलासा हुआ कि परिचित आरोपियों ने पीड़िता को गांजा व नशीले पदार्थ मिली चॉकलेट देकर तथा सिगरेट व शराब की लत लगाकर लंबे समय तक अलग-अलग स्थानों पर शोषण का शिकार बनाया.

Disha Salian Case: दिशा सालियान मौत मामले में CBI की FIR दर्ज; आदित्य-उद्धव ठाकरे, डीनो मोरिया समेत किन-किन पर लगे साजिश और कवर-अप के आरोप? देखें पूरी लिस्ट

Team Latestly

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच का दायरा विस्तृत कर दिया है. दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान द्वारा सीबीआई के समक्ष दर्ज कराए गए विस्तृत बयान के आधार पर इस एफआईआर में आपराधिक साजिश, झूठी आत्महत्या की कहानी गढ़ने और सबूतों को मिटाने जैसे गंभीर आरोपों की पड़ताल की जा रही है.

Lalbaugcha Raja Darshan: गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार संग किए लालबागचा राजा के दर्शन, CM फडणवीस, डिप्टी CM शिंदे और सुनेत्रा पवार भी रहे मौजूद; देखें VIDEO

Nizamuddin Shaikh

गणेशोत्सव 2026 के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार संग मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दर्शन किए. इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी मौजूद रहे. दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Lalbaugcha Raja: गणेशोत्सव पर परिवार संग लालबागचा राजा के दर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, दर्शन कर लिया बप्पा का आशीर्वाद (Watch Video)

Nizamuddin Shaikh

गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध और भव्य गणपति पंडाल 'लालबागचा राजा' के दर्शन किए. गृह मंत्री ने अपने परिवार के साथ भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की

Bank Holiday on September 15: कल 15 सितंबर को किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक? संवत्सरी, नुआखाई और गणेश पूजा को लेकर RBI की लिस्ट देखें

Anita Ram

भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, मंगलवार 15 सितंबर 2026 को देश के चुनिंदा शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के सार्वजनिक अवकाश के बाद अगले दिन यानी 15 सितंबर को संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के उपलक्ष्य में अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है.

8th Pay Commission: पेंशनभोगियों के लिए बड़ी मांग; 90 वर्ष की आयु पर मिले अंतिम वेतन की 100% पेंशन, कर्मचारी संगठनों ने आयोग को सौंपा प्रस्ताव

Team Latestly

8वें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों ने पेंशन निर्धारण को लेकर महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। संगठनों ने उम्र बढ़ने के साथ बढ़ते स्वास्थ्य और जीवन-यापन खर्चों को ध्यान में रखते हुए आयु-आधारित प्रगतिशील पेंशन प्रणाली लागू करने की सिफारिश की है। इस प्रस्ताव के तहत न्यूनतम पेंशन को अंतिम आहरित वेतन का कम से कम 67% करने और 90 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनभोगियों को अंतिम वेतन का पूरा 100% पेंशन के रूप में देने की मांग की गई है.

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें ताजा अपडेट और बैलेंस चेक करने का तरीका

Nizamuddin Shaikh

केंद्र सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त जारी करने जा रही है. योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी

Pune Weather Tomorrow: पुणे में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ 29°C तक पहुंचने की उम्मीद

Nizamuddin Shaikh

पुणे में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को मौसम हल्का नम रहने की संभावना है, जहाँ दिन का अधिकतम तापमान 29°C तक पहुँच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहेगा। दोपहर 12 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी की 59% संभावना है

Operation Deep Manifest: नासिक में 362 मीट्रिक टन पाकिस्तानी छुआरा जब्त; UAE के रास्ते भारत भेजने की रची थी साजिश, DRI की बड़ी कार्रवाई

Anita Ram

राजस्व खुफिया निदेशालय ने पाकिस्तान से अवैध रूप से आयात किए जा रहे सामानों के खिलाफ अपने विशेष अभियान 'ऑपरेशन डीप मेनिफेस्ट' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित कंटेनर फ्रेट स्टेशन (CFS) अंबड में 13 कंटेनरों को जब्त किया, जिनमें 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी मूल का सूखा खजूर (छुआरा) भरा हुआ था.

Mumbai Weather Alert: IMD का अलर्ट, मुंबई में मंगलवार को बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना

Nizamuddin Shaikh

मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को मुंबई में मौसम विभाग ने घनी बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है, जिसमें अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने की उम्मीद है. पूरे दिन बारिश की 100% संभावना बनी रहेगी

Ganesh Chaturthi 2026: अयोध्या के जानकी महल मंदिर में चांदी के सिंहासन पर विराजमान हुए गणेश जी (Watch Video)

Nizamuddin Shaikh

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित ऐतिहासिक जानकी महल मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा को एक विशेष चांदी के सिंहासन पर स्थापित किया गया है. इस धार्मिक आयोजन के बाद मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

Eco-Friendly Ganesh Visarjan: पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना कैसे दें बप्पा को विदाई? जानिए 'ग्रीन विसर्जन' के 6 आसान और प्रभावी तरीके

Team Latestly

गणेश चतुर्थी के 10 दिवसीय पावन गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा के विसर्जन के साथ होता है. इस वर्ष 14 सितंबर से शुरू हुआ गणेशोत्सव 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जित होगा। पारंपरिक रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाओं के प्राकृतिक जलाशयों में विसर्जन से होने वाले गंभीर जल प्रदूषण को देखते हुए अब पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन की मांग तेजी से बढ़ रही है.

Ganeshotsav 2026: चेन्नई के कोलाथुर में 12,000 सफेद शंखों से बनी 40 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

चेन्नई के कोलाथुर क्षेत्र में गणेशोत्सव के पावन अवसर पर 12,000 सफेद शंखों (Conch Shells) से निर्मित 40 फीट ऊंची भगवान गणेश की अनूठी प्रतिमा स्थापित की गई है. इस कलात्मक और भव्य प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं.

Ganeshotsav 2026: पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ लालबागचा राजा के दर पहुंचे उद्धव ठाकरे, बप्पा का लिया आशीर्वाद; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

गणेशोत्सव 2026 के पावन अवसर पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र व विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दरबार में पहुंचकर गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.

Moti Dungri Sinjara Mehndi: मोती डूंगरी मंदिर में मेहंदी लेने उमड़ा कुंवारों का हुजूम; 200 साल पुरानी परंपरा, जानें क्यों बप्पा के प्रसाद से शादी होने की है मान्यता

Anita Ram

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित ऐतिहासिक मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर आयोजित वार्षिक 'सिंजारा मेहंदी उत्सव' में हजारों अविवाहित युवक-युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी. 200 साल से अधिक पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुसार, भगवान गणेश को विशेष रूप से अर्पित की जाने वाली मेहंदी को प्रसाद के रूप में हाथों में लगाने से विवाह में आ रही समस्त बाधाएं दूर होती हैं और एक वर्ष के भीतर विवाह का योग बन जाता है.

Fact Check: क्या BRICS Summit खत्म होने से पहले दिल्ली में हुआ धमाका और मारे गए 8 लोग? PIB ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह फर्जी

Anita Ram

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक भयानक विस्फोट और 8 लोगों की मौत का दावा करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हुआ। पत्र सूचना कार्यालयकी फैक्ट चेक यूनिट ने इस दावे की पड़ताल कर इसे पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत करार दिया है. पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा वीडियो पुराना है और इसका नई दिल्ली में संपन्न हुए ब्रिक्स सम्मेलन से कोई संबंध नहीं है.

Lalbaugcha Raja Darshan: लालबागचा राजा का कैसे करें दर्शन? समय, ऑनलाइन बुकिंग और VIP पास से जुड़ी पूरी जानकारी यहां जानें

Nizamuddin Shaikh

मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन 14 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे. जानिए दर्शन का समय, मुख दर्शन और चरण स्पर्श की व्यवस्था, वीआईपी पास तथा ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी.

गणेशोत्सव को लेकर BEST का श्रद्धालुओं को तोहफा, मुंबई में आज से 24 सितंबर तक चलेंगी अतिरिक्त नाइट बसें, जानें रूट और पूरी जानकारी

Nizamuddin Shaikh

गणेशोत्सव 2026 के अवसर पर मुंबई में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए बेस्ट (BEST) उपक्रम ने 14 से 24 सितंबर तक अतिरिक्त नाइट बसें चलाने का निर्णय लिया है. यह विशेष बस सेवा लालबाग, परेल, गिरगांव और दादर जैसे प्रमुख गणपति पंडालों को जोड़ेगी.

Categories