मुख्य समाचार

फिल्मों में 'संस्कारी बाबू' का किरदार निभाने वाले आलोक नाथ पर महिला प्रोड्यूसर ने लगाया रेप का आरोप

Priyanshu Idnani

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद के बाद इंडस्ट्री की कई महिलओं ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिन्होंने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है. विकास बहल, रजत कपूर और कैलाश खेर जैसे सितारों पर पर भी यौन उत्पीड़न का इल्जाम लग चुका है.

पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर से इजाफा, जानिए आप के शहर में क्या है दाम

Vandana Semwal

मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे और डीजल की कीमत में 29 पैसे का इजाफा हुआ है. इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 74.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

योगी सरकार ने पलटा समाजवादी राज का एक और फैसला, रद्द की 4 हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती

Dinesh Dubey

उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के लगभग एक साल बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को पिछली समजवादी सरकार का एक और फैसला उलट दिया है. जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने 4000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती निरस्त कर दी है.

इस वजह से दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, सांस लेना हुआ दूभर

Bhasha

वायु प्रवाह की दिशा में बदलाव की वजह से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है. अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि हवा फिलहाल पंजाब और हरियाणा के पराली जलाए जाने वाले इलाकों की दिशा से आ रही है.

CBI अधिकारी बनने के लिए दिए 16 लाख रुपये, नहीं हुआ अपॉइंटमेंट तो पैसे लेनेवाले को किया किडनैप

IANS

मुरादाबाद में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. कुछ युवकों ने सीबीआई अधिकारी बनने के लिए 16 लाख रुपये देने के बाद भी जब कुछ नहीं बन सके तो पैसे लेने वालों का अपहरण कर फिरौती के रूप में लाखों रुपये की मांग करने लगे.

विधानसभा चुनाव: सर्वे का दावा- MP और छत्तीसगढ़ में फिर से खिलेगा कमल, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Dinesh Dubey

देश में लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनावों में महज कुछ महीने बाकी है जिसे देखते हुए सभी पार्टिया पूरे दमखम के साथ अधिक सीटें बटोरने के उपायों में जुटी हुई है. इस बीच लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व ‘चुवाव’ को लेकर अलग-अलग न्यूज़ चैनल और एजेंसियों सर्वे के माध्यम से जनता का मूड जानने की कोशिश कर रही हैं.

मंदिर निर्माण पर बोले प्रवीण तोगड़िया, कहा- उत्तर प्रदेश सरकार ने राम के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है

Bhasha

सोमवार को अयोध्या पहुंचे तोगड़िया ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की सरकार ने राम के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है...क्या राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की मांग करना पाप है?’’

यूथ ओलम्पिक 2018: निशानेबाजी में मेहुली घोष ने जीता रजत पदक

IANS

भारतीय निशानेबाज मेहुली घोष ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में रविवार को महिलओं की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीता, मेहुली फाइनल में 0.7 अंक से सोना जीतने से चूक गई.

महाराष्ट्र: जिंदा पत्नियों से मुक्ति के लिए 100 पतियों ने की पिशाचनी मुक्ति पूजा

Dinesh Dubey

हिंदू धर्म में पत्नी को पति की अर्धांगिनी कहा जाता है, जिसका सरल शब्दों में अर्थ है पत्नी पति के शरीर का आधा अंग होती है. शास्त्रों के अनुसार घर अगर रथ है तो पति, पत्नी उसके दोनों पहिए होते है. अगर एक पहिया ठीक से ना चले तो घर नहीं चल पाता है.

राम जन्मभूमि न्यास के मुखिया महन्त गोपाल दास का बयान, कहा- अयोध्या में राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता

Bhasha

राम जन्मभूमि न्यास के मुखिया महन्त नृत्य गोपाल दास ने सोमवार को दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को कोई नहीं रोक सकता. दास ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बनेगा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पागल सांड का आतंक, 1 की मौत, कई घायल

Nizamuddin Shaikh

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है. एक पागल सांड रविवार को पागलों की तरह सड़क पर घूम रहा था. उसके सामने जो भी आता था. उसे वह दौड़ा-दौड़ा कर मारने लगता था. इस घटना में सांड ने एक युवक को इस कदर से दौड़ा- दौड़ा कर मारा की युवक की मौत हो गई.

पीबीएल-4 के लिए सिंधु की घर वापसी, पूर्वोत्तर के लिए खेलेंगी सायना नेहवाल

IANS

वोडाफोन प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन के लिए सोमवार को हुई नीलामी में विश्व चैम्पियन कैरोलिना मारिन तथा पीवी सिंधु की सबसे अधिक मांग रही. पहली बार लीग में खेल रही पुणे 7 एसेज टीम ने मारिन को अपने साथ जोड़ा जबकि मौजूदा चैम्पियन हैदराबाद हंटर्स ने सिंधु के साथ करार किया

इमरान खान PM मोदी की तर्ज पर पाकिस्तान में शुरू करने जा रहे है यह महाअभियान

Dinesh Dubey

वैसे तो पाकिस्तान की सरकार भारत की नकल कर अपने यहां ना जाने कितनी योजनाओं को लागू कर चुकी है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को एक ऐसे ही अभियान की घोषणा कि है.

तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर की बात

Bhasha

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा. संवाददाताओं से कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन बनाने के विषय पर तभी कोई निर्णय किया जायेगा, जब चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो जायेगी.

J&K निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से खत्म, 63.83 प्रतिशत वोट पड़े

IANS

श्रीनगर में पत्थरबाजी की घटना को छोड़कर 13 साल के अंतराल के बाद जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए.

मुंबई: कलयुगी बेटे ने बताई मां की हत्या करने की अजीबोगरीब वजह, सुनने वाले रह गए दंग

Dinesh Dubey

देश की आर्थिक राजधानी से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिससे मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया है. दरअसल मुंबई में फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह की हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए सगे बेटे लक्ष्य ने चौकानेवाला खुलासा किया है. पुलिस की पूछताछ में बेटे ने बताया कि उसने यह खौफनाक काम मां के अंदर से पिता की आत्मा निकालने के लिए किया है.

पीएम मोदी: बुधवार को नमो ऐप के जरिये बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Bhasha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत रायपुर (छत्तीसगढ़), मैसूर (कर्नाटक), दमोह (मध्य प्रदेश), करौली-धौलपुर (राजस्थान) और आगरा (उत्तर प्रदेश) के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे.’’

ताजिकिस्तान को तरक्की के लिए भारत देगा 2 करोड़ डॉलर; दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर बनी बात

Dinesh Dubey

तीन दिन की यात्रा पर ताजिकिस्तान गए राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और राष्ट्रपति इमोम अली रहमोन के बीच सोमवार को उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई. जिसके बाद भारत ने ताजिकिस्‍तान को विकास परियोजनाओं के लिए दो करोड़ डॉलर का अनुदान देने की पेशकश की.

सबरीमाला मंदिर: सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति वाले फैसले के खिलाफ SC में पुनर्विचार याचिका दाखिल

Nizamuddin Shaikh

सुप्रीम कोर्ट (SC) ने पिछले महीने केरल के सबरीमला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक को हटाते हुए मंदिर में हर उम्र की महिलओं को जाने को लेकर फैसला सुनाया था. कोर्ट के इस फैसले के विरोध में नेशनल अयप्पा डिवोटी एसोसिएशन की अध्यक्ष शैलजा विजयन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई

जीका वाइरस का प्रकोप बढ़ने के बाद राजस्थान में अलर्ट जारी; ऐसे करें खुद का बचाव

Dinesh Dubey

राजस्थान में जीका वाइरस का प्रकोप बढता चला जा रहा है. जिसको देखते हुए राजस्थान सरकार ने राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया है. राजस्‍थान स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार जीका वायरस के राज्य में अब तक कुल सात पॉजिटिव मामलें सामने आ चुके हैं. इसके बाद राजस्थान से लेकर दिल्ली तक हलचल मच गई है.

Categories