मुख्य समाचार

केरल: पूर्व अभिनेता व माकपा विधायक की बढ़ सकती है मुश्किलें, महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

IANS

लोकप्रिय मलयाली अभिनेता और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक मुकेश पर मंगलवार को एक महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाया. मुकेश ने आरोपों का खंडन किया है

गोवा: MLA के बेटे ने लग्जरी कार से दो बहनों को कुचला, एक की मौत

Bhasha

कर्नाटक के बेलगावी में एक कार की चपेट में आने से 18 साल की एक महिला की मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि यह कार गोवा के एक विधायक का बेटा चला रहा था.

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- उन्होंने किसानों का एक भी पैसे का कर्ज माफ नहीं किया

IANS

राजस्थान में कांग्रेस द्वारा अगली सरकार बनाने की घोषणा करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों एक भी पैसे का कर्ज माफ नहीं किया

खूब खाइए और वजन घटाइए, जानें कैसे बिना डायट के आप कर सकते हैं वेट लॉस

Anita Ram

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वेट लॉस करने के लिए न तो आपको स्ट्रिक्ट डायट प्लान फॉलो करने की जरूरत है और न ही जिम में घंटों पसीना बहाने की, बल्कि भरपूर और पेटभर खाना खाकर भी आप अपने शरीर के वजन को काबू में कर सकते हैं.

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमला, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगे विरोध के पोस्टर

Nizamuddin Shaikh

वाराणसी से ही खबर है कि गुजरात में परप्रांतीयको निशाना बनाए जाने से नाराज लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके खिलाफ पोस्टर लगाए है. जिसमें लिखा गया है 'गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोड़ो'

सेक्स से होते हैं कई सेहतमंद फायदे, जिनसे आप अब तक हैं अंजान

Anita Ram

सेक्स के दौरान व्यक्ति के मस्तिष्क से कुछ ऐसे केमिकल कंपाउंड रिलीज होते हैं, जो शरीर को रिलैक्स होने का संदेश देते हैं. इतना ही नहीं यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है. नियमित तौर पर सेक्स करने पर कई सारी बीमारियां भी दूर होती हैं.

उत्तर भारतीयों को धमकी देने वाले मोहनजी ठाकोर को कांग्रेस ने किया सस्पेंड

Dinesh Dubey

गुजरात में हिंदीभाषी प्रवासियों पर हमले के मामलें में किरकिरी होने के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने अपने विधायक अल्पेश ठाकोर को सस्पेंड कर दिया है. वहीं इस मामले में सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को वापस लौटने की अपील की.

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आम्रपाली ग्रुप के 3 डायरेक्टर्स को भेजा पुलिस हिरासत में

Vandana Semwal

आम्रपाली ग्रुप द्वारा रियल एस्टेट परियोजनाओं को पूरा नहीं करने और खरीददारों को फ्लैट नहीं देने पर शीर्ष अदालत ने कड़ा रूख अपनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली रियल एस्टेट ग्रुप के तीन डायरेक्टर्स को तुरंत पुलिस हिरासत में लेने के निर्देश दिए हैं.

नोरा फतेही के बाद हिना खान ने लगाए 'दिलबर दिलबर' पर ठुमके, VIDEO हुआ वायरल

Priyanshu Idnani

नोरा फतेही का गाना 'दिलबर दिलबर' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. दर्शकों ने इस गाने में नोरा के डांस मूव्ज को बेहद पसंद किया था

पैरा-एशियाई खेल 2018: एथलेटिक्स में भारत को मिले 2 ब्रांज मेडल

IANS

भारत को यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरुषों की गोला फेंक और चक्का फेंक स्पर्धा में दो कांस्य पदक हासिल हुए हैं. मोनू घनगास ने गोला फेंक स्पर्धा में और सुंदर सिंह गुर्जर ने चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया

कलेक्टर से बोले ग्रामीण- वोटिंग के वक्त उंगली पर न लगाएं स्याही, वरना मार देंगे नक्सली

Dinesh Dubey

चुनाव आयोग ने 2018 के आखिर में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने जा रहे चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद से ना केवल सभी राजनितिक पार्टिया बल्कि प्रशासन भी पूरे दमखम के साथ चुनाव की तैयारियों में लगा हुआ है.

विवेक तिवारी हत्याकांड: SIT जांच में बड़ा खुलासा, पुलिस की बाइक से नहीं टकराई थी कार

Vandana Semwal

लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में नया खुलासा हुआ है. मामले की जांच कर रही SIT की टेक्निकल सपोर्ट टीम के मुताबिक, विवेक तिवारी की कार उस रात सिपाहियों की बाइक से टकराई ही नहीं थी.

युवा ओलंपिक 2018: जेरेमी लालरिनुंगा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड

IANS

भारत के 15 वर्षीय एथलीट जेरेमी लालरिनुगा ने भारत के लिए यूथ ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता. जेरेमी ने पुरुषों की 62 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया. इस स्पर्धा में जेरेमी ने कुल 274 किलोग्राम का भार उठाया

नाना पाटेकर के बचाव में उतरे BJP सांसद उदित राज, me too अभियान को बताया गलत चलन की शुरुआत

IANS

देश में मी टू अभियान को 'गलत चलन' की शुरुआत बताते हुए भाजपा सांसद उदित राज ने मंगलवार को नाना पाटेकर का समर्थन किया और एक दशक बाद सामने आकर आरोप लगाने के लिए तनुश्री दत्ता पर सवाल उठाया

जापान के चिड़ियाघर में सफेद बाघ ने किया हमला, संचालक की मौत

Nizamuddin Shaikh

दक्षिणी जापान के चिड़ियाघर में पल रहा एक सफेद बाघ ने संचालक पर हमला कर दिया. इस हमले में उनकी मौत हो गई. हमले के बारे में एक स्थानीय पुलिसकर्मी ने मीडिया को इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चिड़ियाघर के संचालक को बाघ के पिंजरे में घायल अवस्था में पाया गया

गुजरात हिंसा: MLA अल्पेश ठाकोर भड़काने के आरोपों पर रो पड़े, कहा- दोषी हूं तो सरकार जेल में डाल दें

Manoj Pandey

गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों पर कथित तौर पर हमला करने के मामलों में गुजरात के विभिन्न भागों से पुलिस ने अब तक हमलों के संबंध में 431 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

रेप के आरोप पर 'संस्कारी बाबू' आलोक नाथ का बयान, कहा- रेप हुआ होगा पर किसी और ने किया होगा

Priyanshu Idnani

आज सुबह जब यह खबर सामने आई कि 'संस्कारी बाबू' आलोक नाथ पर टीवी शो 'तारा' की प्रोड्यूसर और लेखिका ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, तब सब हैरान रह गए थे. लेखिका ने बताया था कि आलोकनाथ ने उनके और शो की लीड एक्ट्रेस के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया था.

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, GPF पर बढ़ी ब्याज दरें

Vandana Semwal

त्योहारों के मौसम से पहले सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. GPF दरों में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

सोहा अली खान का बड़ा बयान, कहा - भारत में महिला होना मुश्किल

IANS

अभिनेत्री सोहा अली खान ने तनुश्री दत्ता के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि भारत जैसे देश में महिला होना बहुत मुश्किल है. सोहा ने सावन के 'नो फिल्टर नेहा सीजन 3' के प्रेस सम्मेलन में मीडिया से बात करते हुए सोमवार को यह बात कही

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में धमाका, 6 लोगों की मौत, 14 झुलसे

Nizamuddin Shaikh

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह एक पाइप लाईन में विस्फोट हो गया. खबरों के मुताबिक विस्फोट में 6 लोगों की मौत हुई है. जबकि 14 कर्मचारी इस आग में झुलसने के चलते घायल हो गए है.

Categories