युवा ओलंपिक 2018: जेरेमी लालरिनुंगा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड

भारत के 15 वर्षीय एथलीट जेरेमी लालरिनुगा ने भारत के लिए यूथ ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता. जेरेमी ने पुरुषों की 62 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया. इस स्पर्धा में जेरेमी ने कुल 274 किलोग्राम का भार उठाया

जेरेमी लालरिनुंगा (Photo Credits Twitter )

ब्यूनस आयर्स: भारत के 15 वर्षीय एथलीट जेरेमी लालरिनुगा ने भारत के लिए यूथ ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता. जेरेमी ने पुरुषों की 62 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया. इस स्पर्धा में जेरेमी ने कुल 274 किलोग्राम का भार उठाया. उन्होंने स्नैच में 124 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 150 किलोग्राम का भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया. यह भी पढ़े:ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले खिलाड़ियों को मालामाल करेगी योगी सरकार

इस स्पर्धा का रजत पदक तुर्की के केनेर तोप्तस को हासिल हुआ.उन्होंने कुल 263 किलोग्राम का भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता. कोलंबिया के विलार मानजारेस ने कुल 260 किलोग्राम का भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी