मुख्य समाचार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- विश्व क्रिकेट के सुपरस्टार हैं

IANS

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शुक्रवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह विश्व क्रिकेट के सुपरस्टार हैं और टेस्ट क्रिकेट के रोमांच को बनाए रख सकते हैं.

शनिवार को भी दिखी तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल 19 तो डीजल 11 पैसे हुआ सस्ता

Vandana Semwal

शनिवार को तेल कंपनियों ने एक लीटर पेट्रोल पर 19 पैसे और डीजल पर 11 पैसे की कटौती की. इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.99 रूपये प्रति लीटर और डीजल 73.53 रूपये प्रति लीटर पर पहुंच गई.

‘हाउसफुल 4’ में नजर आएंगे राणा दग्गुबती

Bhasha

फिल्म स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में बाहुबली के सितारे राणा दग्गुबती में नजर आएंगे

अमृतसर ट्रेन हादसा: शुरुआती इंकार के बाद अब मामले की जांच कराने को तैयार हुआ रेलवे

Bhasha

भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि अमृतसर हादसे की जांच मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे. इस हादसे में एक ट्रेन की चपेट में आ जाने से पटरी के किनारे रावण दहन देख रहे 60 लोग मारे गए थे.

अमेरिका हुआ 8 देशों पर मेहरबान, ईरान से तेल का आयात जारी रखने पर जताई अपनी सहमति

Bhasha

अमेरिका ने प्रतिबंध लागू होने के बावजूद आठ देशों को ईरान से तेल का आयात जारी रखने पर सहमति जताई है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. अमेरिका ने ईरान के साथ हुये परमाणु समझौते से अपने को अलग करते हुये ईरान पर एक बार फिर से प्रतिबंध लागू किये हैं.

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में 8 महिलाओं समेत 19 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Bhasha

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में करीब 19 माओवादियों के आत्मसमर्पण की खबर है. बताया जा रहा है कि इन 19 माओवादियों में 8 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.

रावलपिंडी: तालिबान के गॉड फादर समीउल हक की चाकू घोंपकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

Bhasha

शुक्रवार को तालिबान के गॉडफादर माने जाने वाले प्रमुख पाकिस्तानी धर्म गुरू मौलाना समीउल हक की रावलपिंडी में उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा कि अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. हत्या की इस वारदात के बाद इनके परिवार वालों ने इसकी जानकारी दी.

आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन परीक्षा 2018 के परिणाम किए घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

Anita Ram

आरआरबी ने ग्रुप सी के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के पहले चरण के परिणाम जारी किए हैं. अब इसके बाद परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे परीक्षार्थी अपने स्कोर को आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in. पर देख सकते हैं.

Video: प्रियंका चोपड़ा की शादी के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया चौंका देने वाला रिएक्शन

Akash Jaiswal

इस महीने रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं

दिवाली के दिन देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बाबा केदारनाथ के करेंगे दर्शन

Anita Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के दिन केदारनाथ के दौरे पर जाएंगे और उनके दौरे को लेकर तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं. बता दें कि पिछले साल की तरह इस बार भी उत्तराखंड दौरे के दौरान बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे.

राफेल डील: राहुल गांधी ने कहा- जांच से बच नहीं पाएंगे पीएम मोदी, दसाल्ट ने अंबानी की कंपनी को दी रिश्वत 

Bhasha

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 284 करोड़ रुपये दिए और दावा किया कि राफेल सौदे की जांच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच नहीं पाएंगे.

रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली, प्रश्नपत्र हल करने वालों को बैठाने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

Bhasha

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा इकाई ने शुक्रवार को सेक्टर-62 के पास से रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह प्रश्नपत्र हल करने वालों को बैठाने वाले एक गिरोह के सरगना सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रेलवे का एक कर्मचारी भी शामिल है.

चोटिल कप्तान एरॉन फिंच पहले वनडे के लिए हुए तैयार

IANS

आस्ट्रेलिया के नवनियुक्त वनडे कप्तान एरॉन फिंच की उंगली की चोट ठीक है और वह रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोबाइल मेडिकल सर्विस शुरू की

IANS

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने आवास से 'एस्टर वालंटीयर्स मोबाइल मेडिकल सर्विस' का औपचारिक शुभारंभ किया.

केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन ने SC द्वारा लगाईं पाबंदी पर किया कटाक्ष- तो क्या पटाखे छोड़ने पर बच्चों को सजा देंगे, बयान से विवाद

Bhasha

केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया है कि यदि बच्चे दिवाली के दौरान उच्चतम न्यायालय द्वारा लगायी गयी पाबंदी की अवधि के दौरान पटाखे छोड़ते हैं तो क्या उन्हें दंडित किया जाएगा.

उद्धव ठाकरे की आरएसएस को नसीहत, कहा- अगर राममंदिर के लिए आंदोलन की जरूरत है तो सरकार क्यों नहीं गिरा देते ?

Bhasha

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि अगर आरएसएस को लगता है कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए किसी आंदोलन की जरूरत है तो उसे नरेंद्र मोदी की सरकार गिरा देनी चाहिए.

पाकिस्तान: प्रधानमंत्री इमरान खान ने कि चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात, मिलेगी 6 अरब डालर की धनराशि

Bhasha

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी पहली चीन यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे.

ऐश्वर्या का होगा तलाक! लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने पटना अदालत में दी अर्जी

Anita Ram

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव की शादी को अभी पांच महीने ही हुए हैं. दोनों की शादी की खबरों ने कई दिनों तक मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन ताजा खबरों के अनुसार वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेना चाहते हैं और उन्होंने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है

नई कॉन्टेक्ट लेंस होगी कॉर्निया के इलाज में मददगार, ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने किया विकसित

IANS

आस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने एक नया उपचार संबंधी कांटैक्ट लेंस विकसित किया है. यह लेंस आंख की सतह पर लगी चोट के लिए एक पट्टी की तरह कार्य करता है. यह लेंस कॉर्निया में लगी चोट के इलाज में महत्वपूर्ण सुधार लाने में मददगार है.

रणजी ट्रॉफी : मुंबई के विशाल स्कोर के सामने रेलवे की पारी लड़खड़ाई

IANS

रेलवे क्रिकेट टीम यहां करनैल सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को मुंबई के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई.

Categories