मुख्य समाचार
कोरोना से निपटने के लिये भारत के पास पर्याप्त संसाधन : डॉ हर्षवर्धन
Bhashaडा हर्षवर्धन ने कोरोना के विश्वव्यापी संकट से निपटने के लिये भारत में किये जा रहे उपायों पर डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एक संवाद सत्र में भाग लेते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, “विश्व में कोविड-19 की मौजूदा चिंताजनक स्थिति को देखते हुये मरने वालों की संख्या में कमी लाने के लिए विशेष उपायों की आवश्यकता है।’’
आयातित आवश्यक खाद्य वस्तुओं की मंजूरी में शीघ्रता के उपाय: खाद्य विनियामक
Bhashaकोविड-19 महामारी के संदर्भ में, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकार (एफएसएसएआई) ने कहा कि लॉकडाउन अवधि के दौरान निर्बाध खाद्य सेवाओं/ आपूर्ति के साथ-साथ उद्योग की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाये गये हैं।
कोरोना वायरस संकट को लेकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ बैठक में चीन पर बिफरा अमेरिका
Bhashaदस सदस्यीय दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के विदेश मंत्रियों के साथ कोरोना वायरस महामारी पर चर्चा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित बैठक में पोम्पियो ने यह आरोप लगाया.
दिल्ली में मादक पदार्थों के पांच तस्कर गिरफ्तार
Bhashaपुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इन पांच तस्करों में दो महिलाएं भी हैं।
कोविड-19 पर ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में 1.83 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करायाः जितेंद्र सिंह
Bhashaउन्होंने कहा, "एक अनोखे, संभवतः अपनी तरह के पहले प्रयोग में, डीओपीटी (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) ने ज्ञान के प्लेटफॉर्म https://igot.gov.in. के माध्यम से अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को सशक्त बनाने के लिए एक मॉड्यूल शुरू किया है।"
छह महीने के बच्ची की मौत, पंजाब में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 17 हुई
Bhashaपंजाब में कोविड-19 से छह महीने के एक बच्ची की मौत हो गई जिससे राज्य में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 17 हो गई है. राज्य में कोरोना वायरस के 26 नये मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमित लोगों की संख्या 283 तक पहुंच गई है. राज्य में कोरोना वायरस से यह किसी नवजात की पहली मौत है.
गुजरात में कोविड-19 संकट स्वास्थ्य सेवाओं में खामियों का नतीजा: येचुरी
Bhashaउन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ गुजरात के सारे आंकड़े बताते हैं कि यह संकट पिछले 25 सालों में वहां स्वास्थ्य सेवाओं में दीर्घकालिक खामियों के कारण है। (नरेंद्र) मोदी के गृह राज्य में अवश्य ही इसे दुरूस्त किया जाना चाहिए जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को नष्ट किए जाने की अगुवाई की। सभी राज्यों को बेशकीमती जिंदगियां बचाने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य को ऊपर उठाना चाहिए।’’
आईआईटी-दिल्ली ने विकसित किया कम खर्च में जांच का कारगर तरीका, आईसीएमआर से मिली मंजूरी
Bhashaदिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने कोविड-19 बीमारी की जांच का एक तरीका विकसित किया है जिसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से स्वीकृति मिल गई है. आईआईटी-दिल्ली द्वारा विकसित इस तरीके से बेहद कम खर्च में जांच हो सकेगी और देश की बड़ी जनसंख्या को इसका लाभ मिल सकेगा.
महाराष्ट्र में कोविड-19 रोगियों की मृत्यु दर को कम करना सरकार की प्राथमिकता: उद्धव ठाकरे
Bhashaठाकरे ने, राज्य में कोरोना वायरस हॉटस्पाट मुंबई और पुणे के दौरे पर आईं केन्द्र की दो टीमों के सदस्यों से साथ, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ता के दौरान यह बात कही।
पालघर मामले के दो आरोपियों का भाजपा से संबंध : महाराष्ट्र कांग्रेस
Bhashaहालांकि, भाजपा ने इस आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि उसके द्वारा उल्लेख किये जा रहे दोनों लोग भगवा पार्टी के सदस्य नहीं हैं।
कोरना वायरस के इलाज में मलेरिया की दवाओं के इस्तेमाल के हो सकते हैं दुष्प्रभाव : यूरोपियन यूनियन
Bhashaइन दोनों दवाओं को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं अन्य की ओर से कोविड-19 के इलाज के लिए कारगर बताए जाने के बाद से दुनियाभर में दर्जनों प्रयोग इन दवाओं के असर को लेकर हो रहे हैं। हालांकि, अब तक कोविड-19 का कोई इलाज सामने नहीं आया है।
कोविड-19: राज्यों में अस्थाई सामुदायिक रसोई बनाने के लिये न्यायालय में याचिका
Bhashaयह आवेदन न्यायालय में पहले से ही लंबित एक जनहित याचिका में दायर किया है। यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता ए धवन, ईशान धवन और कुंजन सिंह ने दायर कर रखी है जिसमें कुपोषण और भूख की समस्या से निबटने के लिये देश भर में सामुदायिक रसाई स्थापित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।
हरभजन सिंह का बड़ा बयान, कहा- मुझे नहीं लगता कि धोनी अब फिर से भारत के लिए खेल पाएंगे
Bhashaभारत के अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह को नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी फिर भारतीय टीम के लिये खेलेंगे. धोनी पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिये अंतिम बार खेले थे.
केंद्र एमएसएई का लंबित बकाया ब्याज सहित लौटाने की योजना पर कर रहा काम : गडकरी
Bhashaएक बार इस योजना के क्रियान्वयन के बाद सरकार केंद्र और राज्यों के सार्वजनिक उपक्रमों तथा कंपनियों पर एमएसएमई के भारी बकाया के निपटान के लिए एक प्रणाली विकसित कर पाएगी। इससे इस क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस क्षेत्र की लाखों इकाइयां बढ़ते घाटे के बीच टिकने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
संकट के इस दौर में कलाकारों को राहत देना जरूरी: मिश्र
Bhashaमिश्र ने कहा कि कलाकारों के आत्मविश्वास को डिगने नहीं देना है और छोटे व मध्यम स्तर के कलाकरों को पंजीकृत किया जाना जरूरी है ताकि ऐसे कलाकारों को भी केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़कर वित्तीय लाभ दिये जा सकें।
जयशंकर ने अमेरिका, रूस, ब्राजील और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों से बात की
Bhashaजयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री यूसुफ अलावी और सऊदी अरब के विदेश मंत्री शहजादा सऊद अल-फैजल से भी फोन पर बातचीत की और उनके देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय का खयाल रखने के लिए दोनों का शुक्रिया अदा किया।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 47 मरीजों में से 24 ठीक हो चुके : रावत
Bhashaयहां मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘‘अभी तक 47 पॉजिटिव केस राज्य में आए हैं जिनमें से 24 ठीक हो गए हैं।’’
झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के सात नये मामले मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 56 हुई
Bhashaबृहस्पतिवार को सात और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
ओडिशा में कोरोना के छह और मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 89 हुई
Bhashaओडिशा में बृहस्पतिवार को छह और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में ऐसे लोगों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि छह में से चार मामले जाजपुर जिले के हैं जबकि दो मामले बालासोर जिले के हैं.
सौ किलोमीटर पैदल चलने से बालिका की मौत मामले में मजदूर एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज
Bhashaबीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि इस महीने की 18 तारीख को जिले के भंडारपाल गांव के करीब 100 किलोमीटर पैदल चलने के बाद 12 वर्षीय बालिका जमलो मड़कम की मौत हो गई थी। जमलो और उसके परिजन पड़ोसी राज्य तेलंगाना से वापस अपने गांव आदेड़ आ रहे थे।