मुख्य समाचार

कोविड-19 लॉकडाउन में जेईई, नीट के कोचिंग संस्थान ऑनलाइन संचालित

Bhasha

वीएमसी के सीईओ विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, “पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है और अर्थव्यवस्था को करारा झटका लगा है। इस समय जेईई और नीट जैसी कठिनतम परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।”

भारत में प्रशिक्षित चिकित्सक की ब्रिटेन में कोविड-19 से मौत

Bhasha

ट्रस्ट ने यह भी बताया कि भारतीय मूल के चिकित्सक भारत में अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 1973 में ब्रिटेन में आ गए थे और एक चिकित्सक के तौर पर कार्यरत थे।

भारत के आंतरिक मामलों में किसी तरह के हस्तक्षेप का समर्थन नहीं करता कुवैत :विदेश मंत्रालय

Bhasha

कुवैत के कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं समेत अनेक लोगों ने ट्विटर पर भारत के कुछ हिस्सों में मुसलमानों पर हमलों के आरोप वाली खबरों की आलोचना की है और उसी संदर्भ में मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया आई है।

दिल्ली पुलिस के दो कर्मियों ने बुजुर्ग कैंसर मरीज का रखा ख्याल, अंतिम संस्कार में भी की मदद

Bhasha

दोनों पुलिसकर्मियों ने अकेले रहने वाले कपूर को इलाज के लिए अस्पताल जाने में मदद की, उन्हें दवाइयां दीं और उनके प्रियजनों की अनुपस्थिति में उनके अंतिम संस्कार में भी सहायता की।

केरल में कोविड-19 के 13 नये मामले सामने आये, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 481 हुयी

Bhasha

मुख्यमंत्री पी विजयन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में जो नये मामले सामने आये हैं उनमें कोट्टायम में छह, इडुक्की में चार, पलक्कल, मलप्पुरम एवं कन्नूर में एक एक मामले हैं ।

ओडिशा लौटने को इच्छुक हैं करीब पांच लाख लोग: अधिकारी

Bhasha

ओडिशा सरकार ने राज्य लौटने को इच्छुक सभी लोगों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है और उसने इसके लिए एक पोर्टल प्रारंभ किया है।

पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने कहा COVID-19 घर करा सकते हैं इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सफाई

Manoj Pandey

कोरोना वायरस भारत के कई राज्यों को अपना निशाना बना चुका है. कोरोना वायरस अब पश्चिम बंगाल में भी पैर पसार रहा है. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कोरोना से लड़ने के लिए उन्होंने जनता के सहूलियत का भी ध्यान रखते हुए कहा था कि हमने एक निर्णय लिया है, अगर कोई व्यक्ति को COVID19 के लिए पॉजिटिव पाया जाता है और उसके पास अपने निवास पर खुद को आइसोलेट करने का प्रावधान है, तो व्यक्ति खुद को क्वारंटाइन कर सकता है. लाखों लोगों को क्वारंटाइन नहीं किया जा सकता, सरकार की अपनी सीमाएं है. वहीं ममता बनर्जी के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोरोना पॉजिटिव मामलों को अनिवार्य रूप से अस्पताल में लाया जाना चाहिए. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि केवल प्राथमिक, माध्यमिक संपर्क में आए मरीज को घर पर क्वारंटाइन की अनुमति है.

पाकिस्तान का कोरोना को लेकर बड़ा फैसला, छोटे दुकानदारों का 3 महीने का बिजली बिल सरकार करेगी माफ

IANS

पाकिस्तान की संघीय कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति ने फैसला किया है कि प्रधानमंत्री के कोरोना राहत पैकेज के तहत छोटे दुकानदारों और छोटे कारोबारों के तीन महीने का बिल सरकार भरेगी

कोविड-19 बीमारी से ठीक हुए तबलीगी जमात के 10 सदस्यों ने दान किया प्लाज्मा

Bhasha

जमात के यह सदस्य निजामुद्दीन में जलसे में शामिल हुए थे और जांच में इनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

खाद्यानों से वंचित कर जरूरतमंदों की परेशानी बढ़ी है: उच्च न्यायालय

Bhasha

अदालत ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को राशन की सभी दुकानें खुली रखने के निर्देश दिये। साथ ही अदालत ने कहा कि जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने के वास्ते इन्हें सप्ताह के सातों दिन खुला रखा जाये।

न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिशों से सख्ती से निपटना होगा :न्यायालय

Bhasha

न्यायालय ने अपने दो वर्तमान न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाने के लिए दो वकीलों समेत तीन लोगों को अवमानना का दोषी ठहराया और कहा कि न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश करने वाले वकीलों के लिए बेबुनियाद सहानुभूति नहीं हो सकती।

आयातित कच्चे माल पर लाजिस्टिक्स शुल्क पर छूट नहीं मिलने से परेशान छोटी कागज मिलें

Bhasha

इंडियन एग्रो एंड रीसाइकिल्ड पेपर मिल्स एसोसिएशन (आईएआरपीएमए) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और जहाजरानी महानिदेशालय (शिपिंग मंत्रालय) को लिखे पत्र में कहा कि सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा सरकारी निर्देश के मुताबिक उन्हें शुल्क से छूट नहीं दिये जाने के कारण छोठी कागज मिलों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कच्चा माल उपलब्ध नहीं होने की वजह से उनका उत्पादन कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

गौतमबुद्ध नगर में चिन्हित 45 हॉटस्पॉट में से 14 अब ग्रीन जोन में आए

Bhasha

जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिन- जिन जगहों पर मरीज मिले थे, उन जगहों को हॉटस्पॉट घोषित करके, उन्हें सील कर दिया गया। वहां पर जिला प्रशासन द्वारा सैनिटाइजेशन व निगरानी का काम किया गया। उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर 28 दिन के अंदर कोई भी नया केस नहीं आया, उन्हें ग्रीन जोन में घोषित कर दिया गया।

सऊदी अरब में चिकित्सा के पेशे से जूड़ी 18 गर्भवती महिलाओं को स्वदेश लाने के लिये न्यायालय में याचिका

Bhasha

याचिका में सऊदी अरब के रियाद में स्थित भारतीय दूतावास को इन गर्भवती चिकित्साकर्मियों को भारत भेजने के लिये उचित व्यवस्था करने और एक डाक्टर सहित इन सभी गर्भवती चिकित्सका कर्मियों के भारत पहुंचने तक उनके लिये समुचित मेडिकल सुविधायें सुनिश्चत करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन के दौरान टोल वसूलने के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज की

Bhasha

अदालत ने अपने पिछले आदेश को रेखांकित किया जिसमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को रोड की देखभाल और वाहनों की निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही के लिए टोल वसूली के लिये जिम्मेदार ठहराया गया था। अदालत ने कहा कि टोल वसूलने के खिलाफ व्यापक आदेश नहीं दिया जा सकता।

रथ यात्रा नहीं निकलने से कोई बहुत हर्जा नहीं : धार्मिक संगठनों की राय

Bhasha

इसके कार्यकारी अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा और सचिव अजीत मिश्रा द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में मुक्ति मंडप ने कहा कि अतीत में आक्रमणकारियों द्वारा किए गए हमलों के बाद रथ यात्रा नहीं हुई। इसलिए इस बार उत्सव नहीं मनाए जाने से ऐसा कोई नुकसान नहीं है।

दोषपूर्ण परिणाम दे रही त्वरित जांच किट की भारत ने चीन की कंपनियों की आपूर्ति रद्द की : आईसीएमआर

Bhasha

उल्लेखनीय है कि चीन से पिछले सप्ताह आयात की गयी त्वरित जांच किट से पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में सटीक परिणाम नहीं मिलने के बाद आईसीएमआर ने इनके इस्तेमाल को फिलहाल रोक दिया था।

कोविड-19 की वजह से रद्द हुए हवाई टिकटों के धन वापसी मामले में केन्द्र ओर उड्डयन महानिदेशालय को नोटिस

Bhasha

न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने गैर सरकारी संगठन प्रवासी लीगल सेल की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के बाद ये नोटिस जारी किये।

राजस्थान सरकार की पहलों को सराहा मोदी ने, गहलोत ने दिए 15 सुझाव

Bhasha

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में कोरोना संकट का मजबूती से मुकाबला करने के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की थी। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।

जरूरतमंदों की मदद करने में गुरुद्वारों के प्रयासों की प्रधानमंत्री ने सराहना की

Bhasha

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे गुरुद्वारे लोगों की सेवा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनकी करुणा प्रशंसनीय है।’’

Categories