ओडिशा लौटने को इच्छुक हैं करीब पांच लाख लोग: अधिकारी

ओडिशा सरकार ने राज्य लौटने को इच्छुक सभी लोगों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है और उसने इसके लिए एक पोर्टल प्रारंभ किया है।

जमात

भुवनेश्वर, 27 अप्रैल लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे ओडिशा के 4.86 लोगों ने राज्य सरकार के सामने अपने नाम दर्ज कराये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ओडिशा सरकार ने राज्य लौटने को इच्छुक सभी लोगों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है और उसने इसके लिए एक पोर्टल प्रारंभ किया है।

ओडिशा के कोविड-19 विषयक प्रवक्ता सुब्रतो बागची ने कहा, ‘‘ 48 घंटे के अंदर 4.86 लाख लोगों ने इस पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी 6,798 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं और बीडीओ को फंसे हुए लोगों के पंजीकरण की प्रक्रिया आसान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है । फंसे हुए लोगों में श्रमिक, विद्यार्थी, मरीज एवं तीर्थयात्री हैं।

पंचायती राज सचिव डी के सिंह ने बताया कि जो लोग ओडिशा लौटे हैं उन्हें पंचायत स्तर पर 14 दिनों के पृथक-वास में रहना होगा।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों के निर्बाध रूप से आने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का सुझाव दिया।

ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एन के दास ने कहा कि उन्हें आश है कि केंद्र दिशानिर्देश जारी करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\