मुख्य समाचार

राजस्थान में गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं के लिए जारी किए गए विशेष दिशा-निर्देश

Bhasha

अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि गर्भवती महिलाओं को जिले में उपलब्ध विशेषज्ञों की सेवाएं समय पर प्राप्त हों और स्वास्थ्य को जोखिम होने पर गर्भवती महिलाओं को समुचित संस्थान में रेफर किया जाए, ताकि उन्हें समय पर आपातकालीन सेवा प्राप्त हो सके।

इरफान खान: ‘मकबूल’ होकर दुनिया को अलविदा कह गए

Bhasha

बेहद शालीन और शर्मीले इरफान शोबिज की दुनिया में अन्य कलाकारों से यूं ही नहीं अलग थे। टीवी-धारावाहिकों से बड़े पर्दे का सफर और फिर भारतीय फिल्मों से विश्व सिनेमा तक बिना किसी ज्यादा हो-हंगामे के सफर तय करने वाले इस कालाकार की शुरुआत देख शायद ही किसी ने यह सोचा था कि एक नया सितारा अपनी धाक जमाने आ चुका है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक हजार के पार हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1008 हो गयी है और संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31,332 हो गयी। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1897 नये मामले सामने आये हैं।

‘आरोग्य सेतु’ तत्काल डाउनलोड करें, खतरा न होने पर ही काम पर जाएं: केद्र ने कर्मियों से कहा

Bhasha

कार्मिक मंत्रालय द्वारा 'सख्ती' से अमल के निर्देशों के साथ जारी आदेश में केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों, कर्मिचारियों और आउटसोर्स किए गए कर्मियों को तत्काल एप डाउनलोड करने को कहा है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 392 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधानसचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि बक्सर में 12, पश्चिम चंपारण में पांच, दरभंगा में चार, रोहतास एवं बेगूसराय में दो—दो तथा पटना में एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

खाली स्टेडियमों में आईपीएल खेलने से गुरेज नहीं : रहाणे

Bhasha

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा इंस्टाग्राम लाइव चैट में उन्होंने कहा ,‘‘कोरोना महामारी ने सभी को सिखा दिया है कि अप्रत्याशित चीजें हो सकती है । इसलिये हम जो कर रहे हैं, उसी में खुश रहना चाहिये और उसकी अहमियत समझनी चाहिये ।’’

महामारी को नियंत्रित नहीं किया गया तो तोक्यो ओलंपिक का आयोजन ‘मुश्किल’ होगा: आबे

Bhasha

आबे ने संसद में कहा, ‘‘कोरोना वायरस पर मानवता की जीत के साक्ष्य के तौर पर हमें ओलंपिक का आयोजन करना चाहिए।’’

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर, पर्यटक और छात्र अब जा सकेंगे अपने घर, केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

Team Latestly

सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन में कहा गया है कि एक राज्य का शख्स किसी दूसरे राज्य में फंसा हुआ है और वह अपने मूल निवास स्थान जाना चाहता है. तो राज्य सरकारें आपसी सहमति के साथ उन्हें जाने की इजाजत दे सकतीं हैं. लोगों को सड़क के रास्‍ते ले जाया जाए. गृहमंत्रालय ने लोगों को लाने और भेजने में इस्तेमाल बसों को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया है. कहा है कि बस के अंदर भी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कराना होगा. अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्क्रीनिंग करेंगे. जिसके बाद उनके होम क्वारंटीन या फिर इंस्टीट्यूशनल (संस्थागत) क्वारंटीन की व्यवस्था होगी. बाहर से आने वाले लोगों की लगातार निगरानी भी होगी.

समय रहते इलाज से अहमदाबाद में कोविड-19 से होने वाली मौतें कम हो सकती हैं: एएमसी

Bhasha

अहमदाबाद में अब तक संक्रमण के कुल 2,543 मामले आए हैं और संक्रमण से 128 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के छह वार्ड रेड जोन और 42 आरेंज जोन में हैं।

टीका विकसित करने के काम में तेजी लाएं दक्षिण-पूर्वी एशिया के स्वास्थ्य नियामक, निर्माता: डब्ल्यूएचओ

Bhasha

डब्ल्यूएचओ ने क्षेत्र के टीका निर्माताओं और राष्ट्रीय नियामक प्राधिकारियों से बुधवार को वीडियो लिंक के जरिए बैठक की और ‘सार्स-सीओवी-2’ टीके को जल्द विकसित करने के लिए समय-सीमा, उत्पादन क्षमता एवं आवश्यक प्रक्रियागत व्यवस्थाओं पर बातचीत की।

सिंगापुर सरकार ने प्रवासी कामगारों के बारे में फर्जी खबरें फैलाने को लेकर चेतावनी दी

Bhasha

गौरतलब है कि इन शयनागारों में रहने वाले भारतीय सहित तमाम विदेशी कामगारों में बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

पंजाब में 17 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, कुछ छूट की घोषणा

Bhasha

मुख्यमंत्री ने पंजाब की जनता को संबोधित करते हुये कहा कि निषिद्ध क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये संपूर्ण एवं सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा ।

ट्रंप ने मांस पैक करने वाले संयंत्रों को दिया काम करने रहने का आदेश, यूनियनों में चिंता

Bhasha

राष्ट्रपति ने मंगलवार को रक्षा उत्पादन कानून के तहत इस आदेश पर हस्ताक्षर कर मांस प्रसंस्करण को महत्वपूर्ण ढांचें में शामिल किया है ताकि सुपर बाजारों में चिकन, और अन्य मांस की कमी ना हो।

कोविड-19 मरीज के तौर पर एक फोटो पत्रकार की आपबीती

Bhasha

दूसरे लोगों की तरह ही काम पर निकलने के लिए सुबह मैं तैयार हो रहा था। इसी बीच एक छायाकार मित्र का फोन आया। उन्होंने मुझे बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा है कि मेरे नमूने की रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और जल्द ही मुझे अस्पताल ले जाने के लिए एक एंबुलेंस आएगी ।

डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान संभालने की पेशकश से किया इनकार

Bhasha

डिविलियर्स ने ट्वीट किया, ‘‘रिपोर्टों से लग रहा है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मुझसे टीम की अगुआई करने को कहा था जो सच नहीं है। इन दिनों किस चीज पर विश्वास किया जाये, यह जानना मुश्किल हो रहा है। ’’

राहुल गांधी को चिदंबरम से ट्यूशन लेना चाहिए, सरकार ने किसी का रिण माफ नहीं किया : भाजपा

Bhasha

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी को कर्ज ‘बट्टा खाता में डालने’ और ‘माफ करने’ के बीच अंतर समझने के लिये पी चिदंबरम से ट्यूशन लेना चाहिए । नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसी का रिण माफ नहीं किया है । ’’

मानसरोवर मानसरोवर यात्रा पर संशय के बादल

Bhasha

यात्रा की नोडल एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम :केएमवीएन: के अधिकारियों को भी लॉकडाउन के चलते यात्रा के समय से शुरू होने पर संशय है ।

विश्वकप-1996: अप्रवासी संगठनों को भुगतान से पहले, पिलकॉम को स्रोत पर कर काटना था : न्यायालय

Bhasha

तीन देशों में संयुक्त रूप से क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेन्ट 1996 के आयोजन के लिये पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड या एसोसिएशन ने पिलकॉम का गठन किया था।

दबाव झेल रहे क्षेत्रों के लिये पैकेज पर विचार कर रही सरकार: गडकरी

Bhasha

वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये जमीन जायदाद क्षेत्र की संस्था नारेडको के साथ चर्चा करते हुये सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने अपने विभाग की तरफ से इस बारे में सुझाव दे दिये हैं, लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री द्वारा लिया जायेगा।’’

कोविड-19 मामलों का पता लगाने के लिए ‘आक्रामक’ जांच ही एकमात्र जरिया : कांग्रेस

Bhasha

छाबड़ा ने यहां कहा, ‘‘सामुदायिक स्तर पर जांच के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अब तक कोई ठोस रणनीति नहीं तैयार की है । यही कारण है कि पिछले दो दिन में शहर में 20 मामले सामने आए हैं ।’’

Categories