मुख्य समाचार

देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,301 हुई; संक्रमण के मामलों की संख्या 39,980 तक पहुंची

Bhasha

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ बोल्ड अदाओं से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी दे रही हैं मात, देखें Photos

Akash Jaiswal

बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी खूबसूरती और हॉटनेस के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि कृष्णा के लेटेस्ट पोस्ट्स से पता चलता है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कृष्णा ने हाल ही में बिकिनी पहनकर अपनी हॉट और सेक्सी फोटोज को अपने फैंस के साथ शेयर किया है. इन फोटोज में कृष्णा काफी स्लिम और ट्रिम नजर आ रही हैं.

उमर अकमल से लगातार धमकी मिलने के कारण टीम छोड़कर भागना पड़ा था : जुल्करनैन

Bhasha

जुल्करनैन ने दावा किया कि उन्हें दुबई में टीम होटल छोड़कर रहस्यमय परिस्थितियों में लंदन जाने के लिये मजबूर होना पड़ा क्योंकि उन्हें तब अपने साथी उमर और कुछ अन्य से उस श्रृंखला के तीसरे एकदिवसीय मैच में खराब प्रदर्शन करने से इन्कार करने के कारण धमकी भरे संदेश मिल रहे थे।

ATF की कीमतों में 23 प्रतिशत की कटौती, पेट्रोल की तुलना मे 33 प्रतिशत पर आए विमान ईंधन के दाम

Bhasha

विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में 23 प्रतिशत की भारी कटौती की गई है. यह कटौती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से हुई है. फरवरी से एटीएफ में यह छठी और सबसे बड़ी कटौती है. फरवरी से जेट ईंधन के दामों में करीब 66 प्रतिशत की कटौती हुई है.

लॉकडाउन ने बदली साहित्य की दुनिया, आनलाइन हो रहे हैं कवि सम्मेलन, मुशायरे

Bhasha

इन बदले हालात में अगर प्रमुख प्रकाशन घरों और साहित्य संगठनों के सोशल मीडिया मंचों को देखें तो कहीं राजकमल के फेसबुक पन्ने पर पुष्पेश पंत 'स्वाद सुख' में लड्डुओं की बात कर रहे हैं तो 'रेख्ता' के पेज पर शबाना आजमी और जावेद अख्तर की कविता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा है। वहीं नेहा राय अगर कृष्णा सोबती और अमृता प्रीतम के लेखन की बात करती दिखेंगी तो वाणी प्रकाशन की ऑनलाइन गोष्ठी में रख्शंदा खान 'गाँधीनामा' को लेकर दर्शकों से रूबरू हैं।

कोविड-19: राजस्थान में दो और मरीजों की मौत, 31 नये मामले

Bhasha

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और संक्रमित रोगियों की मौत हो गयी। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या अब तक 70 हो गयी है।

तीनों सेनाओं का कोरोना वॉरियर्स को सलाम, आसमान से पुष्प वर्षा कर जताया योद्धाओं का आभार, देखें वीडियो और तस्वीरें

Anita Ram

भारतीय सेना रविवार को कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले योद्धाओं का सम्मान कर रही है. इसमें डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिस, मीडिया और अन्य कोरोना योद्धा शामिल हैं. इसके लिए वायुसेना एक फ्लाईपास्ट कर रही है, जिसमें नेवी और थल सेना शामिल है. वायुसेना फ्लाईपास्ट कर आसमान से फूल बरसा कर कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रही है.

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम थॉर ने डेडलिफ्ट का विश्व रिकॉर्ड बनाया

Bhasha

उन्होंने अपने निवास स्थान आइसलैंड में ‘थॉर पॉवर जिम’ में सफलतापूर्वक यह रिकॉर्ड बनाया।

नासिक से उत्तर प्रदेश के 841 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन लखनऊ पहुंची

Bhasha

कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के चलते ये श्रमिक 25 मार्च से नासिक में फंसे हुए थे।

Lockdown: सैफ अली खान ने घर पर ही काटे बेटे तैमूर अली खान के बाल, करीना कपूर ने शेयर की क्यूट फोटोज

Aarti Shejvalkar

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन होने के कारण इन-दिनों हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है, ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारें भी ज्यादा से ज्यादा अपने घर की साफ -सफाई और कुकिंग करते हुए फोटोज और वीडियों अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी बीच करीना कपूर खान ने सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान की एक फोटो इन्स्टाग्राम पर शेयर की है

एफपीआई ने अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजारों से 15,403 करोड़ रुपये निकाले

Bhasha

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से 30 अप्रैल के दौरान एफपीआई ने शेयरों से शुद्ध रूप से 6,884 करोड़ रुपये निकाले। वहीं उन्होंने बांड या ऋण बाजार से शुद्ध रूप से 8,519 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह कुल मिलाकर उन्होंने भारतीय पूंजी बाजारों से 15,403 करोड़ रुपये निकाले।

कोविड-19 के कारण पाकिस्तान में धीमी मौत मर सकती है हाकी : पीएचएफ

Bhasha

पाकिस्तान ने ओलंपिक में तीन स्वर्ण और चार बार विश्व कप जीता है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में टीम का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जिसके कारण उसे प्रायोजक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी हाकी को अपने अस्तित्व के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है।

अमेरिका, यूरोप में बदले मौसम का लुत्फ लेने घर से निकले लोग; रूस में बढ़े वायरस के मामले

Bhasha

न्यूयॉर्क सिटी के कृषि बाजार ने वसंत के फूल खरीदने की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के बीच छह फुट (दो मीटर) की दूरी का नियम लागू किया।

ऋषि कपूर के निधन के बाद भारत में ऑनलाइन सर्च में 7000 प्रतिशत की हुई वृद्धि

IANS

दिवंगत बॉलीवुड आइकन ऋषि कपूर ने अपने निधन के बाद भी एक छोटा रिकॉर्ड बना ही दिया! निधन के बाद अभिनेता को लेकर ऑनलाइन खोज में भारत में 7000 प्रतिशत और वैश्विक स्तर पर 6700 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. अध्ययन में आगे कहा गया है कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इमोजी बेहद चौंकाने वाला था. 2,988 लोगों ने इसका इस्तेमाल किया.

शमी का खुलासा, तीन बार आत्महत्या करने की सोची थी

Bhasha

उन्होंने कहा कि उनके परिजनों को डर था कि वह अपने अपार्टमेंट के 24वें माले से छलांग लगा सकते हैं।

घर वापसी की खुशी से चमक रहा था नासिक से पहली विशेष ट्रेन से लौटे मजदूरों का चेहरा

Bhasha

20 साल का मुलायम जौनपुर के मछलीशहर का रहने वाला है जो नासिक में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहा था। उसके चेहरे पर खुशी झलक रही थी क्योंकि अब उसे अपने घर वालों से मिलने के लिए बस कुछ घंटे का इंतजार करना था।

गुरदेव कौर : धुंधली आंखों, कांपते हाथों से जरूरतमंदों के लिए बनाती हैं मास्क

Bhasha

इस मुश्किल समय में लोगों को अपने घरों में रहने और सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए गुरदेव कौर कहती हैं, ‘‘बीमारी से बच सकते हो तो बचो। सरकार जो कुछ कहती है, हमारी भलाई के लिए कहती है। अपने घरों में रहो, भगवान का नाम लो और अगर किसी की मदद कर सकते हो तो जरूर करो।’’

दिवंगत ऑस्कर विजेता फिल्मकार 'सत्यजीत रे' को उनकी जन्म शती पर फिल्म जगत ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

IANS

भारतीय सिनेमा के दिवंगत ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे का उनकी जन्म शती पर भावपूर्ण स्मरण किया जा रहा है. फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी.

ममता ने धनखड़ पर लगाया सत्ता हड़पने की कोशिश करने का आरोप, राज्यपाल ने दिया जवाब

Bhasha

उन्होंने कहा कि उनके और राज्य मंत्रियों एवं अधिकारियों के खिलाफ राज्यपाल के बयानों को ‘अपमानजक’ करार दिया जा सकता है.

अमेरिका में कोविड-19 मरीजों पर प्रार्थना का असर जानने के लिए अध्ययन शुरू

Bhasha

धनंजय लक्कीरेड्डी ने चार महीने तक चलने वाले इस प्रार्थना अध्ययन की शुक्रवार को शुरुआत की जिसमें 1,000 कोरोना वायरस मरीज शामिल होंगे जिनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

Categories