उमर अकमल से लगातार धमकी मिलने के कारण टीम छोड़कर भागना पड़ा था : जुल्करनैन

जुल्करनैन ने दावा किया कि उन्हें दुबई में टीम होटल छोड़कर रहस्यमय परिस्थितियों में लंदन जाने के लिये मजबूर होना पड़ा क्योंकि उन्हें तब अपने साथी उमर और कुछ अन्य से उस श्रृंखला के तीसरे एकदिवसीय मैच में खराब प्रदर्शन करने से इन्कार करने के कारण धमकी भरे संदेश मिल रहे थे।

कराची, तीन मई पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जुल्करनैन हैदर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान अचानक लापता होने के लिये उमर अकमल को दोषी ठहराया और कहा कि मैच गंवाने के लिये तैयार नहीं होने पर इस दागी खिलाड़ी ने उन्हें धमकी दी थी।

जुल्करनैन ने दावा किया कि उन्हें दुबई में टीम होटल छोड़कर रहस्यमय परिस्थितियों में लंदन जाने के लिये मजबूर होना पड़ा क्योंकि उन्हें तब अपने साथी उमर और कुछ अन्य से उस श्रृंखला के तीसरे एकदिवसीय मैच में खराब प्रदर्शन करने से इन्कार करने के कारण धमकी भरे संदेश मिल रहे थे।

उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे याद है कि मैंने उससे कहा कि वह अपना काम करता रहे और ड्रिंक्स ले जाने की भूमिका निभाता रहे। लेकिन बाद में उसने (उमर) और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने मुझे सीधे तौर पर धमकी देनी शुरू कर दी। उन्होंने मुझे इतना परेशान कर दिया कि मैं मनोवैज्ञानिक दबाव में आ गया। मैं डरने लगा था और ऐसे में किसी को बताये बिना लंदन चला गया। ’’

नवंबर 2010 में घटी इस घटना के बाद जुल्करनैन का करियर भी समाप्त हो गया।

उन्होंने कहा कि उमर पर स्पॉट फिक्सिंग के संपर्कों का खुलासा नहीं करने के कारण लगाया गया तीन साल का प्रतिबंध बहुत कम है।

जुल्करनैन ने कहा, ‘‘वह संदेहास्पदक गतिविधियों में शामिल रहा है और उस पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए। यहां तक कि उसकी संपत्ति भी जब्त कर देनी चाहिए। ’’

जुल्करनैन अब 34 साल के हैं। उन्होंने दुबई में टीम प्रबंधन को बताये बिना होटल छोड़ने के बाद लंदन में शरण ली थी। उन्होंने केवल एक टेस्ट मैच खेला जिसमें 88 रन बनाये।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दावा किया कि उन्होंने उमर का उन्हें खराब प्रदर्शन करने के लिये कहने की जानकारी टीम प्रबंधन को दी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन धमकी और दबाव को सहना मेरे लिये मुश्किल था और इसलिए मैं वहां से चुपचाप निकल गया। मुझे कुछ अज्ञात व्यक्तियों से भी खराब प्रदर्शन करने के लिये धमकी मिल रही थी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\