कोविड-19 के कारण पाकिस्तान में धीमी मौत मर सकती है हाकी : पीएचएफ

पाकिस्तान ने ओलंपिक में तीन स्वर्ण और चार बार विश्व कप जीता है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में टीम का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जिसके कारण उसे प्रायोजक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी हाकी को अपने अस्तित्व के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है।

कराची, तीन मई पाकिस्तान हाकी महासंघ (पीएचएफ) के महासचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि पहले ही वित्तीय समस्याओं से जूझ रही पाकिस्तानी हाकी के लिये कोरोना वायरस महामारी ने स्थिति और नाजुक बना दी है और इससे देश का यह राष्ट्रीय खेल धीमी मौत मर सकता है।

पाकिस्तान ने ओलंपिक में तीन स्वर्ण और चार बार विश्व कप जीता है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में टीम का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जिसके कारण उसे प्रायोजक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी हाकी को अपने अस्तित्व के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है।

ऐसी परिस्थितियों में कोविड-19 महामारी ने उसकी स्थिति और बदतर कर दी है।

बाजवा ने शनिवार को कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी का हाकी पर बेहद नकारात्मक असर पड़ रहा है। पहले ही पीएचएफ और यह खेल देश में वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे थे और अब स्थिति बदतर हो गयी है। ’’

उन्होंने कहा कि महामारी के कारण कई खिलाड़ी बेरोजगार हो गये हैं और उनके पास अब आय का कोई साधन नहीं है।

पूर्व ओलंपियन बाजवा ने कहा, ‘‘महासंघ भी दुर्भाग्य से ऐसी वित्तीय स्थिति में नहीं है कि वह खिलाड़ियों की मदद कर सके। ’’

उन्होंने कहा कि जब खेलों की वापसी होगी तब भी पाकिस्तान हाकी की मुश्किलें कम नहीं होंगी।

बाजवा ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में हाकी सहित खेलों की स्थिति बदतर है। जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा तब भी पीएचएफ को सीनियर और जूनियर टीमों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये बाहर भेजने के लिये काफी धनराशि की जरूरत पड़ेगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\