मुख्य समाचार

कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए सैन्य अधिकारियों का अंतिम संस्कार किया गया

Bhasha

कर्नल आशुतोष शर्मा का मंगलवार को यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अमनमणि के चमोली में जबरदस्ती बैरियर लांघने संबंधी मामले की जांच के आदेश

Bhasha

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक, (अपराध एवं कानून—व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में चमोली के पुलिस अधीक्षक को जांच करने को कहा है।

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर पंचतत्व में विलीन हुए रणबांकुरे

Bhasha

कर्नल शर्मा और मेजर सूद सहित पांच सुरक्षाकर्मी उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में शनिवार की रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

कोविड-19 संकट के बीच बेरोजगारी की दर बढ़कर 27.11 प्रतिशत हुई

Bhasha

मुंबई स्थित थिंक टैंक ने कहा कि बेरोजगारी की दर शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक 29.22 प्रतिशत रही, जहां कोविड-19 संक्रमण के सबसे आधिक प्रभावित इलाकों ‘ रेड जोन’ की संख्या सबसे अधिक है।

भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने कोविड-19 के उपचार के लिए चार संभावित दवाओं की पहचान की

Bhasha

ये दवाएं नए कोरोना वायरस को मानव शरीर के भीतर अपनी प्रतिकृति बनाने से रोकने में कारगर हो सकती हैं। इन दवाओं में शामिल ‘रेमडेसिविर’ को मूलत: इबोला के उपचार के लिए विकसित किया गया था।

एमएसएमई के लिये वित्तीय पैकेज जल्द घोषित होने की उम्मीद: गडकरी

Bhasha

एमएसएमई क्षेत्र का देश की आर्थिक वृद्धि में 29 प्रतिशत और निर्यात में 48 प्रतिशत का योगदान है। यह क्षेत्र रोजगार पैदा करने के मामले में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बहरहाल क्षेत्र बहुत बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस बीमारी की वजह से लाखों इकाइयां घाटे में चल रही हैं और ऐसे समय जब वह अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही हैं रोजगार की संभावनायें भी धूमिल हो रही हैं।

लॉकडाउन के कारण दो महीने से अधिक वक्त से भारत में फंसे पाकिस्तानी घर लौटे

Bhasha

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने महिलाओं और बच्चों समेत 193 लोगों को वाघा सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स के सुपुर्द किया।

Class 10 Board Exam 2020: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के अलावा देशभर में कहीं नहीं होगी 10वीं की कोई भी शेष बोर्ड परीक्षा

Vandana Semwal

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के छात्रों को छोड़कर, दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी.

सरकार ने सभी वीजा निलंबित किए, ओसीआई कार्ड धारकों की यात्रा पर पाबंदी

Bhasha

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलग से एक आदेश में कहा कि उसने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे विदेशियों के वीजा को ‘नि:शुल्क’ आधार पर बढ़ा दिया है।

जम्मू-कश्मीर के तीन फोटो पत्रकारों को मिला 2020 का पुलित्जर पुरस्कार

Bhasha

एसोसिएट प्रेस (एपी) के तीन फोटो पत्रकार मुख्तार खान, यासीन डार और चन्नी आनंद सोमवार रात घोषित पुलित्जर पुरस्कार हासिल करने वाले लोगों की सूची में शुमार हैं।

एम्स की फार्मेसी द्वारा गैर- कोविड-19 मरीजों को दवा नहीं दिए जाने के मामले में केन्द्र से जवाब तलब

Bhasha

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से मामले की सुनवाई की और केन्द्र तथा एम्स को नोटिस जारी किये । इस याचिका में अनुरोध किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान इन मरीजों का उपचार जारी रखा जाये।

स्पेन में ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों की हूटिंग

Bhasha

सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों में कुछ छूट दी है लेकिन अधिकांश जनसंख्या के अब भी एक्सरसाइज के लिए जिम आदि में जाने पर रोक है। आयु वर्ग के हिसाब से हालांकि लोगों को निश्चित समय पर बाहर जाने की छूट दी गई है।

लॉकडाउन: पिछले 24 घंटों में दिल्ली पुलिस को मदद के लिए आए 774 फोन

Bhasha

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य से बाहर फंसे 15,000 लोगों को लाने के लिए प्रक्रिया शुरू : मेघालय के मुख्यमंत्री

Bhasha

संगमा ने कहा कि राज्य ने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली है और लौटने वाले सभी लोगों के लिए पृथक-वास अनिवार्य है।

कर्नाटक: सीएम बीएस येदियुरप्पा का मंत्रियों को निर्देश, प्रवासी मजदूर घर ना जाएं, उन्हें समझाया जाए, उनके काम के साथ रहने की जाएगी व्यवस्था

Nizamuddin Shaikh

देश में 3 मई के बाद लाऊडाउन बढ़ाने के साथ ही भारत सरकार ने अलग- अलग राज्यों में फंसे श्रमिक मजदूरों को उनके गांव जाने को लेकर इजाजत दे दी है. सरकार के द्वारा इजाजत मिलने के बाद बड़े पैमाने पर मजदूर अपने घर को जा रहे हैं. कोरोना वायरस के इस संकट के बीच कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने अपने मंत्रियों को निर्देश दिया कि प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर समझाए कि वे अपने गांव को ना जाए

मेघालय: जंगली मशरूम खाने से हुई मौत की संख्या बढ़कर हुई छह

Bhasha

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यहां एक अस्पताल में 14 साल की एक लड़की की मौत होने के बाद घटना में मरने वालों की संख्या छह हो गई।

कोविड-19: बंगाल में सात और लोगों की मौत, संक्रमण के 85 नए मामले

Bhasha

गृह सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शराब ठेका: उच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब

Bhasha

कोविड—19 की महामारी के कारण 24 मार्च की मध्य रात्रि से लागू लॉकडाउन की वजह से अपनी दुकानों को नहीं खोल पाने के कारण मध्य प्रदेश के शराब ठेकेदारों ने अदालत में याचिका दायर कर मांग की थी कि जितने दिन उनकी दुकानें बंद रही है, उसका आकलन कर ठेका राशि उतनी कम की जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो उनकी जमा राशि वापस की जाए और नए सिरे से ठेके के लिए निविदा आमंत्रित की जाये।

वायदा कारोबार से सरसों भाव टूटे, तेल तिलहन कीमतों में गिरावट

Bhasha

बाजार सूत्रों ने कहा कि जयपुर एनसीडीईएक्स के वायदा कारोबार में सरसों जून डिलीवरी का भाव 4,100 रुपये क्विन्टल बोला जा रहा है जबकि एक अप्रैल से सरसों का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू है जो 4,425 रुपये क्विन्टल है। वायदा कारोबार में भाव टूटने से राजस्थान कोटा के हाजिर बाजार में सरसों का भाव 3,900 रुपये क्विन्टल बोला जा रहा है।

मोदी, शाह, नड्डा ने खट्टर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

Bhasha

खट्टर 66 वर्ष के हो गए।

Categories