मुख्य समाचार
सुकेश चंद्रशेखर ने उच्च सुरक्षा वार्ड में भेजने का विरोध किया, अदालत ने जेल प्रशासन से मांगा जवाब
Bhashaचंद्रशेखर ने अपनी याचिका में उच्च सुरक्षा वार्ड में भेजे जाने का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों को एक करोड़ रुपये की रिश्वत नहीं देने पर यह कार्रवाई की जा रही है।
बिजली मंत्रालय ने चक्रवात अम्फान का सामना करने के लिए कमर कसी
Bhashaमहा चक्रवात 'अम्फान' के बुधवार को पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 155 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है।
केंद्र शासित क्षेत्र लौट रहे लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का उप राज्यपाल ने लिया जायजा
Bhashaआधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि उप राज्यपाल मुर्मू और उनकी पत्नी डॉक्टर स्मिता मुर्मू को उद्योग और वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने जानकारी दी। द्विवेदी उधमपुर स्टेशन पर दूसरे राज्यों से लौट रहे लोगों का प्रबंध करने के लिए नोडल अधिकारी हैं।
Faizal Siddiqui TikTok Controversy: टिकटोक एप होगा बंद? फैजल सिद्दीकी के वीडियो से मचा बवाल
IANSटिकटॉक सेंसेशन फैजल सिद्दीकी के अकाउंट को बैन कर दिया गया है. उन्होंने एक वीडियो में एसिड अटैक का महिमामंडन किया था, जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए और उनके अकाउंट को बैन कर दिया गया. यह बैन बहु-समुदाय के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण लगाया गया है. फैसल के इस वीडियो को देखने के बाद अब टिकटोक एप को भी बैन करने की मांग उठ रही है.
गृह मंत्रालय की तरफ से ‘स्वदेशी’ पर स्पष्टीकरण आने तक सीएपीएफ की कैंटीन में खरीद प्रक्रिया पर रोक
Bhashaकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने 13 फरवरी को घोषित किया था कि ये कैंटीन एक जून से केवल स्वदेशी उत्पादों की बिक्री करेंगे ताकि घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सके।
कोविड-19 से 6 करोड़ लोग गरीबी की दलदल में फंसेंगे, 100 देशों को 160 अरब डॉलर की सहायता:विश्वबैंक
Bhashaयह पूरी सहायता पंद्रह महीने की अवधि में दी जाएगी।
मुंबई के घाटकोपर में लॉकडाउन का उल्लंघन, 'समोसा पार्टी' करने के आरोप में पुलिस ने सोसायटी के 2 लोगों को गिरफ्तार किया
Nizamuddin Shaikhखबरों के अनुसार मामला घाटकोपर के पंतनगर का है. पुलिस को सूचना मिली की सोसायटी के कुछ लोग मिलकर बिल्डिंग में सोमोसा की पार्टी कर रहे हैं. इस सूचना के बाद जब पुलिस पार्टी जहां हो रही थी वहां पहुंची तो पाया कि बिल्डिंग के कुछ लोग जमा हैं और उनके बीच समोसा है. लोग समोसा की पार्टी कर रहे हैं.
देश में कोरोना वायरस के मामले 1.05 लाख के पार, सरकार ने कहा: भारत में मृत्यु दर काफी कम
Bhashaमंगलवार को सामने आए रिकॉर्ड मामलों में से अधिकतर लोग वे हैं जो विदेश या दूसरे राज्यों से लौटे हैं।
गृह मंत्रालय की टीम कोविड-19 की स्थिति के निरीक्षण के लिए जाएगी प.बंगाल जाने तैयार : केंद्र
Bhashaराज्य में कोविड-19 की स्थिति के कुप्रबंधन का आरोप लगाने वाली एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि यदि केंद्रीय गृह मंत्रालय की कोई टीम राज्य का दौरा करती है तो वह उसकी अपनी मर्जी पर होगा न कि इस अदालत के किसी आदेश पर।
अधिवास के नए नियमों से सत्तर साल बाद एक बड़ी ऐतिहासिक गलती में हुआ है सुधार: जितेंद्र सिंह
Bhashaअधिवास के नए नियमों को केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए दौर का आगाज करार देते हुए उन्होंने कहा कि “इतिहास हमें सही साबित करेगा” और इससे सिद्ध होगा कि यह सुधार समानता और स्वस्थ लोकतंत्र के सिद्धांतों के अनुरूप किया गया है।
जम्मू कश्मीर में मूल निवास संबंधी नियमों पर राजनीतिक दलों का आरोप, केंद्र कर रहा जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश
Bhashaउन्होंने कहा कि यह सब ऐसे समय किया जा रहा है जब देश कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है।
इजराइली विदेश मंत्री ने सबसे पहले भारत को किया फोन, संबंधों को मजबूत करने का संकल्प जताया
Bhashaइससे एक दिन पहले, इजराइल और भारत के विदेश मंत्रियों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भागीदारी के लिए बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत और विस्तारित करने के उद्देश्य से मिलकर काम करने का संकल्प लिया था।
हाउसिंग सोसायटी में संगीत पार्टी आयोजित, समोसे बांटे गये, दो गिरफ्तार
Bhashaजब यह मामला सामने आया तब पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में सोमवार को हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष समेत उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया।
देश में विनिर्मित सर्वाधिक शक्तिशाली रेल इंजन का वाणिज्यिक परिचालन शुरू
Bhashaफ्रांस की कंपनी एल्सतॉम द्वारा तैयार ये इंजन सर्वाधिक शक्ति वाले रेल इंजन हैं जो देश की पटरियों पर दौड़ेंगे। इसका विनिर्माण सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत बिहार के मधेपुरा जिले में स्थिर कारखाने में हुआ है।
कोविड-19 प्रभावित दो क्षेत्रों में अग्रिम योद्धाओं की जांच के लिए करें विचार : उच्च न्यायालय
Bhashaउच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायमूर्ति आर बी देव ने जांच के संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए ।
सोनिया ने 22 मई को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई, श्रमिकों के मुद्दे पर होगी चर्चा की
Bhashaसूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोनिया गांधी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
कोरोना वायरस के लगभग पांच हजार नये मामले सामने आए, सरकार ने कहा: भारत में मृत्यु दर काफी कम
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों में बताया कि देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत के मामले 3,163 पर पहुंच गए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,01,139 हो गयी। इसमें पिछले 24 घंटों में संक्रमण के करीब पांच हजार नए मामलों और मौत के 134 मामलों की वृद्धि हुई।
कोविड-19: हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में सामने आए संक्रमण के 22 नए मामले
Bhashaइसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 964 हो गई है।
Indian Railways: 1 जून से अपने टाइम टेबल पर चलेगी 200 नॉन-एसी ट्रेनें, irctc.co.in पर जल्द शुरू होगी टिकटों की बुकिंग
Dinesh Dubeyकेंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को बताया कि भारतीय रेल 1 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन 200 और नॉन-एसी ट्रेन चलायेगा. जिसके लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग जल्द शुरु होगी.
बलूचिस्तान में दो आतंकी हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों और एक वाहन चालक की मौत
Bhashaमंगलवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।